Friday, May 3 2024 | Time 05:18 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


धरती आबा की थीम पर ऑड्रे हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

धरती आबा की थीम पर ऑड्रे हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
रांची: बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ऑड्रे हाउस रांची में  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो उपस्थित थे. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की थीम पर आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी जीवनी को दर्शाया गया है. कुंवारी कुमारी बंदगांव चाईबासा द्वारा मुंडारी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया. भारतीय लोक कल्याण संस्थान द्वारा बिरसा नाटक, अतुल्य विरासत द्वारा बिरसा मुंडा का जीवन- एक परिचय और झारखंड सेवा समिति द्वारा बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नागपुरी लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई. मौके पर डीसी छवि रंजन, डीडीसी विशाल सागर और एसी राजेश बरवार सहित जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद थे. 

 

बिरसा उलगुलान पर भी नाटिका सह नृत्य छात्राओं ने किया प्रस्तुत

 

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के द्वारा भी बिरसा मुंडा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिल्ली के  बाल कलाकारों द्वारा बिरसा मुंडा पर मुंडारी गीत एवं नृत्य, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कांके की छात्राओं ने बिरसा उलगुलान पर नाटिका सह नृत्य, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोनाहातू के बाल कलाकारों ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर नागपुरी नृत्य और मध्य विद्यालय पंडरा के छात्रों ने बिरसा मुंडा के जीवनवृत नाटिका सह नमनगीत की प्रस्तुति दी.
अधिक खबरें
3 मई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे पीएम मोदी, रांची में करेंगे रोड शो
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 6:20 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर 3 मई को झारखंड पहुंचेंगे. इसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की.

लोहरदगा सीट पर इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला, जनता के तराजू में किसका पलड़ा होगा भारी ?
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 8:26 AM

लोहरदगा लोकसभा के इस चुनावी दंगल में एनडीए से बीजेपी ने समीर उरांव और इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस ने सुखदेव भगत को अपना प्रत्याशी के रुप में उतारा है. जबकि इस सीट से जेएमएम पार्टी के बागी नेता और बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है. यानी लोहरदगा लोकसभा सीट में इन तीनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.

8 मई को झारखंड दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 8:31 AM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह झारखंड दौरे पर आएंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर वे 8 मई झारखंड आएंगे.

BJP प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की शिकायत, JMM के हेलीकॉप्टर पार्किंग बनाने पर कार्रवाई की मांग
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 7:51 PM

भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात की

जयराम महतो के फरार होने मामले में राजनीतिक सियासत तेज, सामने आ रही नेताओं की प्रतिक्रियाएं
मई 02, 2024 | 02 May 2024 | 7:05 AM

बोकारो में गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने और उसके बाद जनसभा को संबोधित करने के दौरान फरार हुए, जेबीकेएसएस से प्रत्याशी जयराम महतो की तलाशी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन जयराम महतो अब भी उनकी पकड़ से बाहर है.