Friday, Apr 26 2024 | Time 21:29 Hrs(IST)
 logo img
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
झारखंड


सीआरपीएफ डीजी ने की राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा, अभियान तेज करने के दिए निर्देश

सीआरपीएफ डीजी ने की राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा, अभियान तेज करने के दिए निर्देश

न्यूज11 भारत


रांची: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक (डीजी), सुजॉय लाल थाउसेन ने केंद्रीय प्रशिक्षण कॉलेज (दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा की. इस दौरान डीजी ने अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियान में तेजी लाने के निर्देश भी दिए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  डॉ. सुजॉय लाल थाउसेन ने सीटीसी का निरीक्षण करने और राज्य के नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करने के लिए रांची का दौरा किया.

 

साथ ही डीजी ने कोल्हान के जंगल में अंजेदबेरा एफओबी का दौरा भी किया. इस दौरान उन्होंने सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस और झारखंड जगुआर के अधिकारियों और जवानों द्वारा मुख्य क्षेत्रों में नए एफओबी स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की. वहीं सीआरपीएफ डीजी ने अधिकारियों को नक्सल विरोधी अभियानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को जारी रखने और अभियानों के दौरान सतर्क और सावधान रहने का भी आग्रह किया.

 


 

इसके बाद डीजी ने अंजेदबेरा गांव में एक नागरिक कार्रवाई कार्यक्रम में बच्चों और ग्रामीणों को मिठाई और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी वितरित कीं. इस मौके पर डीजी ने सीटीसी और आईटी परिसर धुर्वा, रांची का निरीक्षण किया. जिसके बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान जंगल में अंजेदबेरा एफओबी का दौरा किया. महानिदेशक ने सीआरपीएफ, झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने मुख्य क्षेत्रों में नए एफओबी स्थापित करने के प्रयासों की सराहना की.
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.