न्यूज 11 भारत
रांची: झारखंड में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं. खासकर राजधानी रांची में कोरोना हारता नजर आ रहा है. पहले पूरे राज्य में 60 प्रतिशत से अधिक एक्टिव मरीज रांची में ही होते थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस महीने 10 नवंबर को जारी किए गए आंकड़े इसको बताने के लिए काफी हैं. तब राज्यभर में 150 मरीज थे, जिसमें अकेले रांची जिला में ही 103 मरीज थे. दूसरे नंबर पर ईस्ट सिंहभूम जिला था, जहां एक्टिव मरीजों की संख्या महज 15 थी. मगर 26 नवंबर की देर रात जारी किए गए आंकड़े के अनुसार 109 एक्टिव केस राज्यभर में है. वहीं, राजधानी में एक्टिव मरीजों की संख्या 39 है, दूसरी ओर जमशेदपुर (ईस्ट सिंहभूम) में अब मरीजों की संख्या रांची के लगभग बराबर हो गई, यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हो गई है.
6 दिन में करीब डबल मरीज हुए ठीक
राजधानी में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 6 दिन में जितने मरीज निकले हैं उससे दोगुने के लगभग ठीक हुए हैं. 21 नवंबर को 62 एक्टिव केस रांची में थे, तब से लेकर अब तक कुल 28 नए मरीज रांची में मिले हैं जबकि, 53 मरीज ठीक हुए हैं.
349196 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके
कोरोना की पहली लहर शुरू होने के बाद से लेकर अब तक झारखंड में 349196 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं, इनमें से 343947 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि, 5140 लोगों की मौत हुई है. वहीं, रांची की बात करें तो 86345 लोग पॉजिटिव हुए, जिसमें 84717 कोरोना को हराने में सफल हुए जबकि, इससे 1589 लोगों की जान जा चुकी है.
बीते 6 दिनों में यह रही रांची की स्थिति
तिथि |
मरीज मिले |
रिकवर हुए |
एक्टिव केस |
21 नवंबर |
04 |
06 |
62 |
22 नवंबर |
04 |
09 |
57 |
23 नवंबर |
07 |
10 |
54 |
24 नवंबर |
08 |
09 |
53 |
25 नवंबर |
02 |
12 |
43 |
26 अक्टूबर |
03 |
07 |
39 |