Sunday, Oct 1 2023 | Time 00:55 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
झारखंड


इरफान अंसारी के विवादित बयान से फिर आया झारखंड की राजनीति में भूचाल

बीजेपी ने इरफान पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग की है
इरफान अंसारी के विवादित बयान से फिर आया झारखंड की राजनीति में भूचाल

न्यूज11 भारत


रांचीः अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर विधायक इरफान अंसारी हमेशा अपने किसी न किसी बयान को लेकर विवादों से घिरे हुए रहते हैं. अब फिर से वे अपने एक विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अब उन्होंने झारखंड के महगामा को मिनी पाकिस्तान बोल दिया है. इरफान का यह बयान उस समय पर आया है जब झारखंड में बांग्लादेश के घुसपैठियों को लेकर जंग छिड़ा हुआ है. अभी हाल के दिनों में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार से राज्य में बांग्लादेश के घुसपैठियों को लेकर सवाल किया है कि राज्य में बांग्लादेश के घुसपैठियों की तादाद अचानक इतनी तेजी से क्यों बढ़ रहें हैं.


ये भी पढ़ेंराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर रांची के इन इलाकों में घोषित हुआ 'रेड जोन', जिला पुलिस और प्रशासन अलर्ट


 

इरफान के विवादित बयान के बाद आया बवाल

 विधायक इरफान अंसारी के इस विवादित बयान के बाद से झारखंड की राजनीति में मानो भूचाल सा आ गया है. उनके इस विवादित बयान के बाद राज्य के कई बड़े नेताओं ने उनकों आड़े हाथों लिया है. इस बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ये महगामा के साथ है देश को अपमानित करने वाला बयान है. इरफान अंसारी पर ऐसा विवादित बयान देने के लिए उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग की है. कांग्रेस ने हमेशा से ही देश को जोड़ने का नहीं बल्कि तोड़ने का काम किया है. वहीं बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि गोड्डा और महगामा को कभी भी  मिनी पाकिस्तान नहीं बनने देगें. यदि बीजेपी की सरकार बनी तो एनआरसी लागू किया जाएगा. झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़कर बाहर किया जाएगा. 

 

अधिक खबरें
एटीएम तोड़ने में कामयाब नहीं हुए तो चोरों ने चुरा ली बैटरी, सीसीटीवी को भी बनाया निशाना
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 8:39 AM

एटीएम तोड़ कर चोरी की घटना सुनने को मिल हीं जाती हैं पर यूपी से इस बार एक ऐसी चोरी की घटना सुनने को मिली है. जिसे सुनकर आप अपना सर पकड़ लेंगें. दरअसल यह घटना जनकपुरी थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल की है. जहां परिसर में लगे पीएनबी के एटीएम में शुक्रवार की देर रात चोरों ने चोरी के इरादे से एटीएम को तोड़ने की कोशिश की.

नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को सुनाई गई सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 5:04 AM

राजधानी रांची में नाबालिग को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामले में पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है. दोषी विजय रजवार, और प्रेम कुमार को उम्र कैद की सजा मिली है. वहीं नाबालिग दोषी को 20 साल की सजा दी गई है. पोक्सो सह चिल्ड्रन की विशेष अदालत ने दोषियों को सजा सुनाई है.

बहुचर्चित तारा शाहदेव प्रकरण में तीन आरोपी दोषी करार, 5 अक्टूबर को तय होगी सजा
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 9:10 AM

बहुचर्चित आठ साल पुराने यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, जबरन धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी रंजीत कोहली उनकी मां कौशल्या रानी और हाई कोर्ट के बर्खास्त रजिस्टार मुस्ताक अहमद की किस्मत का फैसला आज (30 सितंबर) होगा.

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार हो रही नियमों की अनदेखी, कारवाई ना होने से बढ़ें हैं हौसले
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 3:37 AM

धनबाद में निजी स्कूलों के वाहनों द्वारा लगातार नियमों की अनदेखी की जा रही है. प्राईवेट स्कूल के वाहनों द्वारा नियमों को ताक पर रख चलने की लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं. लेकिन, इसके बाद भी उनपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने से इनका मनोबल लगातार बढ़ता हीं जा रहा है

मैक्लुस्कीगंज देश के श्रेष्ठ 35 पर्यटक गांवों में, ब्रॉन्ज अवार्ड से सम्मानित
सितम्बर 30, 2023 | 30 Sep 2023 | 2:51 PM

झारखंड की राजधानी रांची से 60 किमी उत्तर-पश्चिम में बसा मैक्लुस्कीगंज को केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट टूरिस्ट गांव पुरस्कारों में ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया.