Thursday, Apr 25 2024 | Time 02:39 Hrs(IST)
 logo img
NEWS11 स्पेशल


पंचायत चुनाव पर नजर रखने के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, महिला कर्मी संभाल रही जिम्मेदारी

पंचायत चुनाव पर नजर रखने के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम, महिला कर्मी संभाल रही जिम्मेदारी
न्यूज 11 भारत

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में रांची के चार प्रखंडों में वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 7.00 बजे से जारी है। गांव की सरकार बनाने को लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज चार घंटे की वोटिंग में ही यानि सुबह 11.00 बजे ही अनगड़ा में 50.22 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सिल्ली में 45.68 प्रतिशत, ओरमांझी में 45.17 प्रतिशत और नामकुम में 42.45 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी जगह पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान से संबंधित पल-पल की जानकारी रांची जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में ली जा रही है। विकास भवन सभागार में बनाए गए कंट्रोल रूम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रांची छवि रंजन और डीडीसी विशाल सागर पहुंचे। उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। डीसी-डीडीसी ने कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मियों से चुनाव से संबंधित पल-पल की अपडेट लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती है तो फौरन वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

 

महिला कर्मी ले रहे पल-पल की जानकारी

पंचायत चुनाव में इस बार कंट्रोल रूम के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। कुल 60 महिला कर्मियों को इसके लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। 20-20 महिलाओं की टीम बनाई गई है। ये रांची के सभी चार प्रखंडों के 640 भवनों में बनाए गए 932 बूथ पर हो रहे मतदान की जानकारी ले रहे हैं। मालूम हो कि तीसरे चरण में सिल्ली, अनगड़ा, ओरमांझी और नामकुम प्रखंड की कुल 82 पंचायतों में चुनाव होंगे। इन प्रखंडों में कुल 9 जिला परिषद सदस्य, 84 पंचायत समिति सदस्य, 82 मुखिया और 385 वार्ड सदस्य सीट पर मतदान की प्रक्रिया जारी है। कुल 560 विभिन्न पदों के लिए 1589 प्रत्यशी मैदान में हैं। इनकी हार-जीत पर 3,55,776 वोटर मुहर लगाएंगे। 

 


 

किस-किस रंग का है मतपत्र

वार्ड सदस्य के लिए सफेद, मुखिया के लिए गुलाबी, पंचायत समिति सदस्य के लिए हरा और जिला परिषद सदस्य के लिए पीले रंग का मतपत्र उपयोग किया जा रहा है। 

 

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण पर एक नजर

1. कुल मतदान केंद्र - 932

2. कुल मतदान भवनों की संख्या - 640

3. कुल मतदाता 3,55,776 

4. मतदानकर्मी - 3728

5. सुरक्षाकर्मी - 8390

6. क्लस्टर की संख्या - 68

7. कुल नामांकन - 2266

8. कुल अस्वीकृत नामांकन - 119

9. कुल नाम वापस – 44

10. कुल निर्विरोध निर्वाचित - 514

11. मुखिया प्रत्याशी-  376 (कुल सीट- 82)

12. वार्ड सदस्य प्रत्याशी – 882 (कुल सीट - 385)

13. पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी – 270 (कुल सीट - 84)

14. जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी -61  (कुल सीट - 9)

15. कुल प्रत्याशियों की संख्या - 1589
अधिक खबरें
महुआ के 'फूलों की खुशबू' से गरीबों के जीवन में आ रही 'खुशहाली'
अप्रैल 08, 2024 | 08 Apr 2024 | 1:56 AM

हजारीबाग में मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में जंगलों में महुआ के फूल गिरने लगते हैं. इन्हें इकट्ठा करने के लिए लोग मार्च से मई महीने में करीब 15 दिनों तक जंगल जाते हैं. इस दौरान महुआ के फूलों को चुनने के लिए पेड़ के नीचे की जमीन को साफ करने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा दी जाती है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा से खास बातचीत, बेबाकी से रखी अपनी बात
अप्रैल 05, 2024 | 05 Apr 2024 | 9:36 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने अपने आवास ऋषभ वाटिका में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की राजनीति के अलावे देश के बड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि 1984 में भले ही हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने मुझे महज 10 हुजार 727 वोट दिया लेकिन मुझे इन वोटों के साथ एक निर्वाचन क्षेत्र मिल गया. मैं जब चाहूं हजारीबाग में भाजपा को दो फाड़ कर सकता हूं. इन 40 वर्षों के अपने इ

महुआ बन रहा ग्रामीणों के आर्थिक संरचना का आधार: बिचौलियों के कारण नहीं मिल रहा ग्रामीणों को उचित मूल्य
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 11:25 AM

झारखण्ड के दक्षिणी छोर पर बसे सिमडेगा की मुख्य आर्थिक संरचना वन उत्पादों पर आधारित है. कल कारखानों से रहित इस जिले मे मुख्य जीविका वनो से निकली उत्पादो पर ही अधारित हैं इन मे से सबसे महत्वपुर्ण उत्पाद महुआ है.

Summer Vacation: अगर आप भी गर्मी में कर रहे है घूमने का प्लान तो जरूर विजिट करें देश की ये बेस्ट जगहें
मार्च 18, 2024 | 18 Mar 2024 | 1:20 AM

हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम में घूमने के लिए जगह बदल जाती है. अब लोगों को लगभग लगभग ठंड से राहत मिल गयी है. वहीं अब गर्मी का मौसम आने वाला ही है. ऐसे में लोग अभी से ही गर्मियों की छुट्टी में घूमने का प्लान बना लेते है. अगर आप भी घूमने का प्लान बना

महिलाओं को सफर में नहीं लेना होगा टेंशन क्योंकि अब साथ है 'मेरी सहेली'
मार्च 15, 2024 | 15 Mar 2024 | 3:21 AM

दिन-ब-दिन महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं. ट्रेन हो या चाहे बस कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसे में सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजना लाई जाती है. मेरी सहेली योजना भी एक ऐसी योजना है, जिसमें महिलाओं को यात्रा के समय सुविधाएं दी जाती है.