Friday, Apr 26 2024 | Time 21:31 Hrs(IST)
 logo img
  • अंबा हरिजन टोला में चार चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
  • रांची लोकसभा के प्रत्याशी होंगे भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी
  • मतदान दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे की बोगस वोटिंग ना हो: डीसी सिमडेगा
  • लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट का व्यय प्रेक्षक ने किया निरीक्षण
  • रांचीः डेली मार्केट के पास बिजली के खंभे में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
  • एक विवाह ऐसा भीः शादी के दिन पुलिस ने तोहफे में दी चोरी हुई बाइक
  • प्रेरणा शाखा द्वारा बच्चों के शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए किया गया 5 दिवसीय कार्यक्रम
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
झारखंड


2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा : राजेश ठाकुर

बाल दिवस के अवसर कांग्रेस का जनजागरण अभियान का हुआ शुभारंभ
2024 में मोदी सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा : राजेश ठाकुर

न्यूज11 भारत

रांची : कांग्रेस का महंगाई, बेरोजगारी व जनहित से जुड़े ज्वंलत मुद्दों पर भाजपा के जन विरोधी सरकार के खिलाफ जन जागरण अभियान का शुभारंभ हुआ. 29 नवंबर तक चलने वाले इस 16 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और भाजपा सरकार की कमियों को गिनाया.



राजेश ठाकुर का भाजपा पर हमला


कांग्रेस का जनजागरण अभियान के शुरुआत राजेश ठाकुर ने कहा कि 2014 में महंगाई का मुद्दा बनाकर भाजपा केंद्र की सत्ता में आयी. उस समय भाजपा को महंगाई डायन नजर आती थी. मगर आज कांग्रेस के जमाने से 100 गुणा अधिक महंगाई बढ़ गयी. आज भाजपाईयों को यह नजर नहीं आ रहा है.


कोरोना संकट के दौरान देश के मध्यम एवं गरीब वर्ग का जीवन मुहाल हो गया. करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए. लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी. इसके बावजूद कमर तोड़ महंगाई ने लोगों का निवाला तक छीन लिया है.


एलपीजी गैस (LPG Gas) का सब्सिडी खत्म कर दिया गया. पेट्रोलियम पदार्थों का दाम लगातार बढ़ रहे हैं. इसके अतिरिक्त खाने-पीने की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं.


इतने से केंद्र सरकार का मन नहीं भरा तो अब देश के सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्तियों को बेचा जा रहा है.


नौकरियां खत्म की जा रही है.


तीन किसान कानून से किसानों का हाल बूरा होगा. इतने लंबे आंदोलन के बाद केंद्र सरकार तीन कृषि कानून को वापस नहीं ले रही है.


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कहा कि अब कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार के नाकामियों के विरूद्ध आंदोलन छेड़ दिया. आने वाले चुनाव में कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है कि झारखंड की तरह केंद्र से भी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना. 


इसे भी पढ़ें, BJP युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव की हत्या


अभियान का शुभारंभ

इस अभियान की शुरुआत रांची महानगर कांग्रेस के किशोर गंज प्रखंड से हुई. सुबह 8 बजे प्रभात फेरी निकाली गयी, जो संत ज्ञानोदय स्कूल कैलाश नगर से होते हुए गोपाल मंदिर मधकम रोड नंबर 5 तक,  देवी मंडप से चुना भट्टी चौक होते हुए किशोरगंज रोड नंबर 2 से होते हुए किशोरगंज चौक तक जाकर संपन्न हुई. इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद , महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुंजी सिंह,  दीपक ओझा, सुरेंद्र साहू , राजीव पांडेय , संतोष सिंह,  अजय सिंह, अजय चौधरी , वार्ड 29 अध्यक्ष ब्रज किशोर गुप्ता, मंटू माही सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक शामिल रहे.


सुबह 11 बजे के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर धुर्वा, रांची स्थित नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम जन-जागरण अभियान की औपचारिक शुरूआत की गयी.  इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, मंत्रीगण डॉ0 रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, विधायकगण एवं जन-जागरण अभियान प्रदेश नियंत्रण कक्ष के संयोजक केशव महतो कमलेश आदि शामिल हैं. 


इसके बाद दिन के तीन बजे रांची जिला ग्रामीण के अंतर्गत पड़नेवाले नामकुम सदाबहार चौक पर पदयात्रा कार्यक्रम होगा. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कई कांग्रेस नेता शामिल होगे.


 
अधिक खबरें
रांची में अवैध और बिना परमिट के ऑटो, ई-रिक्शा चलाने वालों पर कार्रवाई, चालकों में मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 7:59 PM

झारखण्ड हाईकोर्ट ने अवैध ऑटो, ई रिक्शा सहित शहर के जाम की समस्या को लेकर सुनवाई के दौरान जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था मामले की सुनवाई अब 13 मई को होगी. इसके बाद रांची में डीटीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ऑटो और ई रिक्शा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है

AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 6:19 AM

राजनीतिक पार्टियों में दलबदल का सिलसिला अब भी नहीं रूका है. अब झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने अपना दल बदलकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.