Monday, Apr 29 2024 | Time 04:34 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, गरीब महिलाओं को देंगे एक लाख सालाना नौकरियों में 50% सीटें होंगी आरक्षित

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, गरीब महिलाओं को देंगे एक लाख सालाना नौकरियों में 50% सीटें होंगी आरक्षित
प्रिंस यादव/न्यूज11 भारत

गोड्डा /डेस्क: लोकसभा चुनाव में महिलाओं को लेकर कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पांच न्याय की घोषणा की है. इसके तहत आधी आबादी को पूरा अधिकार देने का वादा किया गया हैं, जिसको लेकर महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक का अर्जुन खड़गे का स्वागत किया है. 

 

कांग्रेस विधायक राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडे सिंह ने कहा

इसको लेकर महागामा के कांग्रेस विधायक राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में अगर ए तो महिलाओं को सभी भर्तियों में 50% भागीदारी आरक्षित की जाएगी इधर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने कहा सबसे गरीब परिवार की एक महिलाओं को हर वर्ग एक लाख रुपए की गारंटी दी जाएगी. महिलाओं का आधा हिस्सा सभी बहाली में आशा आंगनबाड़ी और मिड - डे मील योजना से जुड़ी महिलाओं का वेतन में वृद्धि किया जाएगा पंचायत में अधिकतर मैत्री की नियुक्ति से रोजगार भी बढ़ेगा जो महिलाओं को कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेगा और कहा सावित्रीबाई फूलों छात्रावास योजना के तहत हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक हॉस्टल खोलने कभी वादा किया है. दीपिका पांडे सिंह ने कहा नारी सम्मान में इन घोषणाओं के लिए कांग्रेस पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त करती हूं.

 

अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.