Friday, Mar 29 2024 | Time 17:20 Hrs(IST)
 logo img
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


सिमडेगा में कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा, पार्टी के कई नेता हुए शामिल

मोदी सरकार भारत को बेचने का कर रही काम- पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय
सिमडेगा में कांग्रेस की भारत जोड़ो उपयात्रा, पार्टी के कई नेता हुए शामिल
न्यूज11 भारत




सिमडेगा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में कांग्रेस का जन आंदोलन भारत जोड़ो उपयात्रा आज सिमडेगा मुख्यालय में की गई. जिसमें कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने शहर के खुंटीटोली से टुकुपानी तक पदयात्रा करते हुए कांग्रेस के सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया. इस दौरान राजेश ठाकुर ने कहा कि देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है. जिस तरीके से हमारे समाज में जहर घोला जा रहा है उससे देश बांटता जा रहा है. सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई भी चरम पर है. उन सभी साजिशों को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाडी और सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर यह यात्रा निकाली. भारत जोड़ो यात्रा खुंटीटोली चौक से शुरू हुई. यह यात्रा सिमडेगा शहर से होते हुए टुकुपानी बेसिक स्कूल के पास पंहुच कर खत्म हुई. 

 

समाज को एकजुट कर देश को मजबूत बनाना उद्देश्य- राजेश ठाकुर

 

यात्रा के दौरान राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी इस यात्रा को चला रहे हैं. झारखंड में अब तक 14 जिलों में यह यात्रा निकाली जा चुकी है. इस यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोग आपसी मन-मुटाव खत्म करें और पार्टी की इस यात्रा को सफल बनाएं. इसका दूसरा उद्देश्य यह है कि इस समाज को एकजुट कर देश को मजबूत बनाना है. जब तक जनता जागृत नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं होगा. आज हर विषय पर लोगों को विचार करना होगा. किस तरह से देश में बढ़ती महंगाई और समस्याओं का बढ़ता पहाड़ को रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का आलम यह है कि युवा वर्ग परेशान है सरकार को ना तो उनकी सुध है और ना ही रोजगार देने के क्षेत्र में कोई कार्य किया जा रहा है. यहां लोगों को बरगला कर समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है. राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी इन सभी मुद्दों पर सीधे लोगों से जुड़ रहे हैं. लोगों का जनसमर्थन भी उन्हें मिल रहा है. जिन जिन स्थानों पर खुद राहुल गांधी नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां पर प्रदेश और जिले के नेता, विधायक और सांसद इस यात्रा को जनता के बीच लेकर जा रहे हैं. पूरे देश में यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी हर समस्या पर जनता के साथ खड़ी है.

 


 

देश को बेचने का काम कर रही केंद्र सरकार- सहाय

 

भारत जोड़ो उपयात्रा में सिमडेगा पंहुचे देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए देश बेचने का लगाया आरोप. सिमडेगा के टुकुपानी में शुरू हुआ भारत जोड़ो यात्रा सिमडेगा के टुकुपानी स्कुल ग्राउंड पंहुच कर सभा में बदल गई. जहां वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर बरसते हुए 2024 लोकसभा चुनाव में उसे उखाड फेंकने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देने के लिए देश को बेचने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना काल में देश के कुछ घरानों को धनवान बना दिया. उन्होंने कहा मोदी सरकार आकाश पाताल, रेल हर कुछ बेच कर देश पूंजीपतियों के हाथों सौंपना चाह रही है. उन्होंने कहा राहुल गांधी देश को बचाने के उद्देश्य से संकल्प लेकर भारत जोड़ो यात्रा कर तपस्या कर रहे हैं.

 

देश को एकजुट करने का काम कर रहे राहुल

 

सभा में बोलते हुए आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप बालमूचु ने कहा कि मोदी सरकार रात में नोटबंदी कर देश के सभी असहाय लोगों को लाइन में खड़ा कर तानाशाही रवैया अपनाया. मोदी सरकार जब से सता में आई है. तब से देश हर दिन बढ़ते मंहगाई और बढ़ते बेरोजगारी से परेशान है. राहुल गांधी लोगों के परेशानी को दूर कर सुलभ जीवन देने और देश को बचाने के उद्देश्य से संकल्प लेकर पदयात्रा शुरू कर भारत देश को एकजुट करने का काम कर रहे हैं. ताकि मोदी सरकार को हटा कर आम जनता का अपना पार्टी कांग्रेस सता में आकर गरीबों के साथ फिर से खड़ा रह सकें.

 

मोदी सरकार को उखाड़ फेंकें- बंधु तिर्की

 

वही प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने मोदी सरकार पर बरसते हुए कहा कि देश पूंजीपतियों के हाथों बेच कर मोदी सरकार जनता को हर अधिकार से दूर कर रही है. मोदी सरकार पेड़ पौधे जो यहां के आदिवासक नागरिक के देव तुल्य हैं उसे भी पूंजीपतियों के पास बेच रही है. उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकें और राहुल गांधी को 2024 लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री बनाकर अपने अधिकार और देश को बचाएं.

 
अधिक खबरें
चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार, AJSU पार्टी ने की घोषणा
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:57 AM

NDA गठबंधन में गिरिडीह की सीट AJSU के खाते में आई है. बता दे कि पार्टी ने घोषणा करते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. AJSU संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसले पर लगी मुहर.

छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की