क्राइमPosted at: नवम्बर 14, 2021 निरसा में कांग्रेस की जन जागरण अभियान
14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक चलेगी अभियान
न्यूज11 भारत
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार पूरे राज्य भर में 14 नवंबर से लेकर 29 नवंबर तक हर दिन जन जागरण अभियान के तहत प्रभात फेरी करने का निर्देश प्रदेश के प्रखंडों में जारी किया गया. इसी कड़ी में आज रविवार की सुबह निरसा कांग्रेस प्रखंड कमेटी द्वारा कांग्रेस स्वास्थ्य जिला अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार और निरसा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डीएन यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निरसा कांग्रेस कार्यालय से एक प्रभात फेरी निकाली जो निरसा बाजार चौक तक गई.
जन जागरण अभियान के तहत चलने वाले इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य हर दिन नए-नए क्षेत्रों, पंचायतों में पहुंचकर वहां के लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है. हर व्यक्ति को उनके अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है, इस जन जागरण अभियान का मुख्य उद्देश्य बताया गया है कि हर दिन प्रभात फेरी कि यह टोली निरसा के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर अलग-अलग पंचायतों में पहुंचकर वहां के लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम करेंगी. जिससे आमजन अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जान सकेंगे.