Saturday, May 18 2024 | Time 15:02 Hrs(IST)
 logo img
  • बिजली करंट लगने से एक किशोर की बिगड़ी हालत
  • अवैध खनन मामले में आरोपी कृष्णा शाहा की सशरीर उपस्थिति से छूट की याचिका को कोर्ट से झटका
  • अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
  • अवैध माइका खदान में चाल धंसने से दो महिला मजदूरों की मौत, एक की स्थिति गंभीर
  • सिमडेगा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण
  • चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव के बांध में डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत
  • लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक
  • विधायक इरफान अंसारी के ट्वीट पर झारखंड में सियासी बवाल, BJP ने किया पलटवार
  • सिमडेगा में गहराता जल संकट, जिम्मेदार कौन ?
  • हजारीबाग: आम लोग टैक्स न भरे तो भारी जुर्माना, नगर निगम अपनी ही प्रॉपर्टी का नही भरता होल्डिंग टैक्स
  • समन की अवहेलना मामले में चौथी बार कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए पूर्व CM हेमंत सोरेन
  • सिमडेगा में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
  • पहले प्यार हुआ फिर दोनों ने रचाई शादी, फिर लड़की को मैंगो-फ्रूटी थमा कर लड़का फरार
  • जमीन घोटाला में कोलकाता निबंधन कार्यालय के कर्मी तापस घोष सहित 3 को लाया गया कोर्ट
  • हजारीबाग लोकसभा: आज थम जाएगा चुनावी जनसंपर्क, चुनाव प्रचार और बूथ मैनेजमेंट में जेपी पर भारी बीजेपी
झारखंड » सिमडेगा


कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासनकाल में लोगों के साथ न्याय नहीं किया-अर्जुन मुंडा

मोदी की गारंटी पर खुंटी लोकसभा क्षेत्र की जनता को भरोसा-अर्जुन मुंडा
कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासनकाल में लोगों के साथ न्याय नहीं किया-अर्जुन मुंडा

न्यूज़11 भारत

कोलेबिरा/डेस्क-
केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा आज कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के जामटोली कोनजोबा कुंदूरडेगा जुरकेला अघरमा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया और ग्रामीणों से संवाद किया.


ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की 2024 का चुनाव दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है एक तरफ विकास की सोच रखने वाले सनातन को मानने वालों की विचारधारा है और एक तरफ विकास विरोधी और सनातन को खत्म करने वालों की विचारधारा है. 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए यह आप लोगों को तय करना है की आप किस विचारधारा के साथ जाते हैं मैं आपके परिवार के सदस्य के रूप में आप सबों के बीच मौजूद हूं आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा घोषणा पत्र जारी करते हुए 2014 से भारत के नागरिकों के गरीब कल्याण के जितने भी कार्यक्रम है स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार गांव के समस्याओं के समाधान का रास्ता ढूंढते हुए बाबा अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का संकल्प पत्र घोषणा पत्र के रूप में आज घोषित किया गया है, आज आजादी के 75 में वर्ष में हम कहां हैं यह अंदाजा स्वयं ही लगा सकते हैं हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए क्या-क्या सपना देखा था और उन सपनों का क्या हुआ आज हम कहां हैं यह देखने की जरूरत जिन लोगों के भरोसे 60 साल तक जिन्होंने देश को चलाया उसे कांग्रेस पार्टी ने लोगों के साथ न्याय नहीं किया इसीलिए आज 2014 से पहले भारत पिछड़ा हुआ था पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपका एक वोट के बदौलत आज विश्व के महाशक्ति के रूप में अपना लोहा पूरे विश्व में मनवा रहा है, आज मोदी जी की गारंटी पर सिर्फ खूंटी लोकसभा या झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को भरोसा है और पूरा देश ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के गारंटी पर चलना है और उनके कदम से कदम मिलाकर साथ देना है ताकि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा कर सके.



मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक पूर्व मंत्री विमला प्रधान विधानसभा प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव कोलेबिरा विधानसभा प्रभारी श्यामलाल शर्मा विधानसभा संयोजक भोला साहू सहसंयोजक सुजान मुंडा कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाईक मोहन बड़ाईक मुनेश्वर तिर्की रणधीर कुमार हीरा राम घुनसी सिंह रूपधर सिंह गोरिप्रसाद सिंह डमरूधर सिंह कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा अघरमा मुंखिया अंजू रानी मिंज सुषमा देवी रोहित साहू चेतन्य सिंह सहित बड़ी संख्या में जनता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अधिक खबरें
सिमडेगा में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 2:37 AM

सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के खिजरी वार्ड नंबर 16 में एक सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ शनिवार सुबह ग्रामीण गोलबंद हो गए और उन्होंने इस अवैध निर्माण का विरोध जताया. शहरी क्षेत्र के खिजरी वार्ड 16 के ग्रामीणों की माने तो उनके घरों के पास एक बड़ा सरकारी प्लाट खाली पड़ा हुआ है, जिसमें एक तरफ एक सामुदायिक भवन भी बनाया गया है.

सिमडेगा में गहराता जल संकट, जिम्मेदार कौन ?
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 1:51 PM

गर्मी की बढ़ती जा रही है. धरती का जलस्तर रसातल में जा रहा है. जिले में कई जगह सरकारी स्तर पर बने नल जल योजना और चापाकल ने दम तोड़ दिए है. ऐसे में सबसे बड़ी समस्या जल संकट की खड़ी हो रही है. आसमान से आग बरसा रहा है.

सिमडेगा में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 1:11 PM

सिमडेगा में आज सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरानी में एक सड़क हादसे में मौके पर ही एक कांग्रेस नेता की मौत हो गई. जबकि उनके पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार सिमडेगा जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता सह बूथ एजेंट अजित केरकेट्टा नामक व्यक्ति जो बोलबा समसेरा गिरजा टोली के निवासी थे.

सिमडेगा में 11000 वोल्ट की तार के चपेट में आई बच्ची, हालत गंभीर
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 7:35 AM

सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर में 11000 वोल्ट की तार के चपेट में आने से एक बच्ची की हालत गंभीर हो गई. जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी प्रिया लकड़ा नामक 10 वर्षीय बच्ची अपने पड़ोस में अपनी सहेली के घर गई हुई थी, वह अपनी सहेली के साथ छत पर थी.

श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा कर सिमडेगा DC ने दिए कई निर्देश
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 8:32 PM

उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने श्रम एवं नियोजन विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा किया. उन्होंने श्रम विभाग की समीक्षा कर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ली.