Monday, Apr 29 2024 | Time 06:14 Hrs(IST)
 logo img
राजनीति


Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, देखें पूरी सूची

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, देखें पूरी सूची

न्यूज़11भारत


रांची/डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है. शनिवार रात कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की. जिसमें कुल 46 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. सूची के अनुसार, इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्य शामिल हैं. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव कुल सात चरणों में होने हैं. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है, जबकि एक जून को सातवें एवं आखिरी फेज की वोटिंग होगी. चार जून को नतीजों का ऐलान होगा.


वहीं, मोदी के खिलाफ फिर मैदान में वाराणसी सीट पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय होंगे, जबकि मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह मैदान में होंगे. यूपी के अमरोहा से दानिश अली और सहरानपुर से इमरान मसूद को टिकट दिया गया है. 


देखें पूरी सूची-




 


अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

लोकसभा चुनाव के बीच जमानत नहीं मिली तो..वोट नहीं दे सकेंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:42 AM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग बीते 26 अप्रैल को हो चुकी है अब 5 चरणों का मतदान होना बाकी है. चौथे चरण के मतदान के साथ 13 मई से झारखंड में 14 सीटों के लिए वोटिंग होगी. राज्य में चार चरणों में चुनाव होंगे. लेकिन इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहित राज्य के कई जेलों में बंद कैदी और विचाराधीन बंदी अपने मतदान का प्रयोग नहीं कर सकेंगे.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों के नाम की लिस्ट, देखें पूरी सूची
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 11:57 AM

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी..