Friday, Apr 26 2024 | Time 05:54 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर कांग्रेस में उबाल, आज होगा राज्यव्यापी सत्याग्रह

राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर कांग्रेस में उबाल, आज होगा राज्यव्यापी सत्याग्रह

न्यूज11 भारत


रांची: वायनाड से सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ससंद से सदस्ता समाप्त होने पर देश सहित प्रदेश कांग्रेस में भी गुस्सा फूट पड़ा है. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस कमीटी से लेकर पूरे देश में कांग्रेस ने सड़कों में उतर कर आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार की है. बता दें इसकी शुरूआत रांची से हो रही है.  इस बाबत आज रांची में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित बापू की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह पर बैठेंगे.

 

वहीं राहुल गांधी के समर्थन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निर्देश दिया है कि कांग्रेस पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष इस कार्यक्रम को अपने-अपने जिले में भी आयोजित करें. इस तरह आज राजधानी रांची के अलावा सभी जिले में भी सत्याग्रह कार्यक्रम होगा तथा इस कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे. इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि रांची में आज यानी रविवार को होने वाले सत्याग्रह कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और राहुल गांधी के संघर्षों को आगे बढ़ाए.

 


 

वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने  कमंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत में कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता के अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 किलोमीटर की लंबी भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अडाणी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है. साथ ही उन्होने कहा कि सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गया. देश के राजनीतिक इतिहास में पहली घटना घटी कि सत्ताधारी दल भाजपा के द्वारा ही लगातार सदन की कार्यवाही को बाधित किया गया.

 

आगे उन्होने कहा कि लेकिन हम इससे भी घबराने वाले नहीं हैं. कांग्रेस पार्टी सदा देश की जनता की आवाज के लिए लड़ेगी, इसके लिए कोई भी कीमत कांग्रेस पार्टी चुकाने को तैयार है. इसके बादसत्याग्रह के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में  भारत का लोकतंत्र खतरे में है. भाजपा डर गयी है और इस लिए ऐसा कर रही है. साथ् ही कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता और अपार जनसमर्थन से सहमी भाजपा ने साजिश और षड्यंत्र रचकर राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कराई है.

 

सिन्हा ने आगे कहा कि लेकिन शायद उन्हें पता नहीं कि राहुल गांधी किस मिट्टी के बने हैं. आज भी अडाणी और नरेंद्र मोदी के नापाक रिश्ते से भारत को हो रहे नुकसान का सवाल कायम है.  साथ ही मोदी से यह सवाल पूछना जारी रहेगा कि शेल कंपनियों के माध्यम से अडाणी ग्रुप में आया पैसा किसका है? सेना में जो टेंडर हुआ है, उसमें किसका पैसा लगा है. यह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है या नहीं. यह मोदी बताएं.
अधिक खबरें
मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 8:17 PM

झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर चुनाव आयोग उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा. इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने श्रम विभाग के साथ बैठक की.

झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है

चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:34 AM

चतरा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल यानी 26 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे.

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:55 PM

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में एचईसी के पूर्व सीनियर डीजीएम अनिल कुमार सिंह और कोलकाता की कंपनी मेसर्स कंसल्टिंग डिजाइन इंजीनियरिंग सेंट्रल प्रा. लिमिटेड के संचालक पार्थ चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:39 PM

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाईके दास के खिलाफ दायर रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड सचिव वाइके दास को आदेश देते हुए बतौर बोर्ड के सचिव के तौर पर किसी भी काम को करने से रोक लगा दी है