Saturday, Apr 20 2024 | Time 07:59 Hrs(IST)
 logo img
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • लातेहार: गाजे-बाजे के साथ शादी के मंडप में पहुंचा दूल्हा, सात फेरों से पहले ही फरार हो गई दुल्हन
  • रांची के बड़ा तालाब में अफरा-तफरी, तैर कर युवक पहुंचा तालाब के बीचों-बीच
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
  • BJP ने चुनाव आयोग से की बोकारो SP को हटाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
झारखंड


मेडिका अस्पताल में भर्ती 3 जवानों की हालत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया दिल्ली

आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रुप से घायल हुए थे जवान
मेडिका अस्पताल में भर्ती 3 जवानों की हालत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया दिल्ली
न्यूज11 भारत




रांचीः राज्य में नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस और सुरक्षा बल लगातार सर्च अभियान चला रही है. इस बीच झारखंड पुलिस के जवान, सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रहे है. हाल ही में चाईबासा में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान में निकले सुरक्षा बल जवान लगातार दो दिन आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए. ब्लास्ट की चपेट में आए गंभीर सभी जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रांची लाया गया. जहां इलाज के लिए उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए जवानों में से तीन की हालत बिगड़ती ही जा रही है जिन्हें एयरलिफ्ट के माध्यम से इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया. तीनों जवानों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एंबुलेंस के जरिए रांची एयरपोर्ट ले जाया गया जहां से उन्हें दिल्ली भेजा गया. 

 


 

लगातार दो दिन हुआ आईईडी ब्लास्ट

 

आपको बता दें, यह 11 जनवरी को पहला आईईडी ब्लास्ट हुआ था जिसमें 5 जवान घायल हो गए थे. उनमें से गंभीर रुप से घायल 4 जवानों को एयरलिफ्ट के माध्यम रांची के खेलगांव लाया गया था वहां से उन्हें मेडिका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं 12 जनवरी को दूसरे दिन भी आईईडी ब्लास्ट हुआ जिसमें तीन जवान घायल हो गए. उन्हें भी इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के मेडिका अस्पताल मे भर्ती कराया गया. अब खबर है कि आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए तीन जवानों की हालत बिगड़ती जा रही है. 

 

नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में शामिल थे जवान

 

बता दें, यह आईईडी ब्लास्ट चाईबासा जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सर्जन बुरू में हुआ था. जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे. वहीं इस ब्लास्ट में घालय सभी जवान नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में निकले थे. इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया था.  
अधिक खबरें
पायलट बन जहाज उड़ाना चाहते है जैक बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉपर प्रोबिन मुर्मू,  संजय बनेंगे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:23 AM

साकची के विवेकानंद हाईस्कूल में पढ़ने वाले प्रोबिन मुर्मू ने जिले में टॉप किया है. प्रोबिन मुर्मू ने बताया कि वह हवाई जहाज उड़ाना चाहते हैं.

ईचागढ़ विधानसभा में भाजपा की बैठक, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के साथ की मंत्रणा
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 7:08 AM

रांची लोकसभा क्षेत्र के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का लगाया आरोप
अप्रैल 20, 2024 | 20 Apr 2024 | 6:45 AM

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन ने टाटा कंपनी प्रबंधन के अधिकारीयों पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है, और इसके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी भी दी है.

कांग्रेस के घमासान पर कौन लगाए लगाम ?
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा के महीनों बाद काफी सोच विचार के साथ ही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की. लेकिन घोषणा के साथ ही राज्यभर में घमासान छिड़ गया है. अब इस घमासान पर लगाम कौन लगाएगा, क्योंकि घमासान के लिए प्रदेश कमिटी के शीर्ष नेताओं को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है.

धनबाद मंडल कारा में छापेमारी, DC और SSP के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल के जवान
अप्रैल 19, 2024 | 19 Apr 2024 | 7:12 AM

धनबाद डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में धनबाद मंडल कारा में छापेमारी चल रही है. छापेमारी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल के जवाब जेल के अंदर गए है.