Thursday, May 2 2024 | Time 03:22 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड!

झारखंड में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड!
न्यूज11 भारत




रांचीः रांची समेत पूरे राज्य में अब सर्दी सितमगार साबित होने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ने की संभावना जाहिर की गयी है. रात में सर्द तो बढ़ेगी ही लेकिन अब दिन के दोपहर में भी आपको सर्द हवाओं के झोंकों से सामना करना पड़ेगा. मौसम को लेकर खबर यह भी है कि राजधानी के अलावे आसपास के इलाकों में ठिठुरन भरी ठंड बढ़ सकती है. इधर, मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है लेकिन राज्य में आने वाले दिन काफी सर्द होंगे. जिससे राज्य के कई हिस्सों में तापमान और गिरेगा, सुबह में कोहरा और दिन में आसमान साफ रहेगा. 

 


 

बता दें, बीते दिन यानी रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री, न्यूनतम 12.1 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 28.3 डिग्री और न्यूनतम 14.2 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 27.4 डिग्री और न्यूनतम 9.3 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया है. वहीं अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 

 

अधिक खबरें
ओडिशा के मयूरभंज से JMM ने अंजनी सोरेन को बनाया प्रत्याशी
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 8:21 PM

ओडिशा के मयूरभंज लोकसभा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें, अंजनी सोरेन जेएमएम सुप्रीमो दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बेटी है

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग की नई व्यवस्था लागू
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:59 PM

राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से यानी कि 1 मई से एक नई व्यवस्था लागू कर दी गई है. दरअसल, एयरपोर्ट पर पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था पर बदलाव कर दिए गए हैं.

कल झारखंड दौरे पर आएंगे उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तरप्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 7:27 PM

रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को नामांकन पत्र भरेंगे. जिसमें शामिल होने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी रांची पहुंचेंगे.

एक ही घर से 12 घंटे में निकली दो लाश, जाने क्या मामला
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 6:34 PM

झारखंड के रांची में, एक दुखद घटना सामने आई जब एक ही घर में 12 घंटे के भीतर दो व्यक्तियों ने अपनी जान ले ली.

जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मई 01, 2024 | 01 May 2024 | 2:01 AM

जयराम महतो गिरफ्तार हो गए है. उन्हें गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन के बाद रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जनसभा करने के लिए पुलिस से अनुमति मांगी