Tuesday, May 21 2024 | Time 11:22 Hrs(IST)
 logo img
  • अपने उम्र के मुताबिक एक दिन में कितनी कैलोरी करनी चाहिए बर्न ?
  • अपने उम्र के मुताबिक एक दिन में कितनी कैलोरी करनी चाहिए बर्न ?
  • रांची में पिकअप और PCR वैन के बीच टक्कर, हादसे में महिला जवान घायल
  • अब OTP Scam पर लगाम लगाएगा Google, खोजा ये तरीका
  • अब OTP Scam पर लगाम लगाएगा Google, खोजा ये तरीका
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा आज, चुनावी सभा में भरेंगे हुंकार
  • दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा आज, चुनावी सभा में भरेंगे हुंकार
  • आपके बच्चों में कहीं विटामिन D की कमी तो नहीं ?
  • आपके बच्चों में कहीं विटामिन D की कमी तो नहीं ?
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • बिहार के सारण में चुनाव के बाद दो पक्षों के बीच गोलीबारी, एक की मौत 2 की हालत गंभीर
  • कंपनी ने नहीं दी सैलरी, हरियाणा के युवक ने दे दी अपनी जान, 2 बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
  • ईसीएल राजमहल प्रोजेक्ट के तीन अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने शिकायत की, जांच जारी
झारखंड


राज्य में करम पर्व की धूम, मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

राज्य में करम पर्व की धूम, मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड के प्रमुख पर्वों में से एक करम की पूरे राज्य में धूम मची है. इस अवसर पर राज्यपाल और सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी, वहीं करम पर्व पर वे विमेंस कॉलेज स्थित आदिवासी छात्रावास परिसर में करमा पूजा महोत्सव में मांदर की थाप पर थिरकते भी नहीं रुके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मांदर की ताल भी ठोंकी. राज्य के अनेक अखाड़ों में करम गीतों की गूंज के साथ मांदर की मधुर थाप सभी मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे. इसके अलावा झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं महादेव टोली, लोअर चुटिया रांची में करम पूजा महोत्सव समिति द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया. यहां सीएम ने विधिवत रूप से करम डाली की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख-शांति की कामना की.

 


 

करम पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहुत खुशी और गर्व का विषय है कि हम अपनी परंपरा-संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं. प्राकृतिक पर्व करम के मौके पर आज हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं. धरती पर आदि समाज की अपनी परंपरा और संस्कृति रही है. इस विकासशील दौर में हमें अपनी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को बचा पाना चुनौती है, लेकिन इन सभी चुनौतियों से निकलते हुए आज हमारी युवा पीढ़ी आदिवासी-मूलवासी के परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. आज गली-मोहल्ले, घरों सहित कई अखाड़ों में करम पूजा महोत्सव आयोजित हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हम सभी लोग वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को लेकर पिछले दो सालों से करम महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब  धीरे-धीरे जैसे ही परिस्थितियां सामान्य हुई हैं. आज फिर हम प्रकृति पर्व करमा पूजा का भव्य आयोजन कर पा रहे हैं तथा आपस में प्रेम, स्नेह और खुशियां बांट रहे हैं.
अधिक खबरें
जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक समेत 5 मंडल अध्यक्षों को भेजा नोटिस, दो दिनों में मांगा जवाब
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 8:58 AM

हजारीबाग के मौजूद सांसद जयंत सिन्हा के बाद अब BJP ने धनबाद विधायक राज सिन्हा और 5 मंडल अध्यक्षों को भी नोटिस जारी किया है. महामंत्री आदित्य साहू ने उन्हें पत्र लिखते हुए कहा है कि धनबाद लोकसभा सीट से जब से ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है तब से संगठनिक और चुनावी कार्यों में उनकी रूची नहीं दिख रही है.

कैसे रहेगा आज झारखंड का मौसम, जानें weather Update..
मई 21, 2024 | 21 May 2024 | 7:14 AM

राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लगातर मौसम बदल रहा है. अभी सूबे में तेज धूप और लू का कहर रहता है. तो कभी अचानक तेज हवा व आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश होने लगती है.

BJP ने जयंत सिन्हा पर लगाया चुनाव प्रचार से दूर रहने का आरोप, दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:19 AM

जैसे ही हजारीबाग में चुनाव सम्पन्न हुआ, भाजपा के राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को पत्र लिखा है. पत्र में आदित्य साहू ने लोकसभा चुनाव के प्रचार में हिस्सा नहीं लेने को लेकर जयंत सिन्हा से सवाल किये हैं. बीजेपी ने उनसे इस मामले में दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. भाजपा ने जयंत सिन्हा पर पार्टी के संगठनात्मक कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है. साथ ही उनपर मताधिकार का प्रयोग नहीं करने का आरोप भी लगाया है. पत्र में आदित्य साहू ने जयंत सिन्हा से जवाब मांगा है कि आखिर क्यों वह चुनावी अभियान से दूर रहें.

सेंदरा पर्व में नहीं हुआ वन्य प्राणियों का शिकार, बहुत कम शिकारी पहुंचे दलमा जंगल
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:47 PM

सरायकेला जिला के दलमा वन्य प्राणी आश्रयनी में आदिवासियों-मूलवासियों का शिकार पर्व सेंदरा इस वर्ष न के बराबर हुआ. इस वर्ष वन विभाग ने सेंदरा पर वन्य प्राणियों का संहार रोकने के लिए एड़ी चोटी एक कर दी और वन्य प्राणी को राहत मिली है. दलमा सेंदरा में लगभग 100 से भी कम लोग शिकार करने दलमा पहुंचे. पुरे दलमा में वन्य प्राणी आश्रयणी के प्रभारी और वन कर्मचारी भी वन्य प्राणियों की हत्या नहीं होने देने के लिए पूरा जोर लगाए हुए थे. डीएफओ डॉ अभिषेक कुमार खुद दिन भर दलमा के जंगल में गस्ती कर छानबीन करते रहे.

झारखंड की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन ने Everest फतह कर रचा नया कीर्तिमान, चोटी पर लहराया तिरंगा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:41 AM

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन की 16 वर्षीय पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन एवरेस्ट फतह कर नया कीर्तिमान बनाया है. भारतीय समय के अनुसार काम्या कार्तिकेयन ने सोमवार को दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची और चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया. साथ ही उन्होंने टाटा स्टील का भी झंडा फहराया. काम्या के साथ उनके पिता एस कार्तिकेयन भी इस अभियान में शामिल रहे. एस कार्तिकेयन दोपहर 2.15 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे.