Sunday, Apr 28 2024 | Time 02:14 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


झारखंड में 2 दिसंबर से छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रांच में कनकनी बढ़ने की संभावना
झारखंड में 2 दिसंबर से छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

न्यूज 11 भारत


रांची : झारखंड में ठंढ बढ रही है. राजधानी रांची सहित कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. रांची में एक सप्ताह के अंदर न्यूनतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. न्यूतम तापमान में और गिरावट हो सकती है. वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने बताया है कि रात में रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है. 23 नवंबर की रात रांची का तापमान न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस था. 28 नवंबर की रात तक घटकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है.


ये भी पढे़ं- खदान में फिर हुआ हादसा, कोयला चुनने के दौरान बच्चे समेत दबे 3 लोग, महिला की मौत



मौसम विज्ञान केंद्र, रांची मौसम को लेकर लगातार अपडेट जारी कर रहा है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 3 और 4 दिसंबर को राज्य में हल्की बारिश हो सकती है. 2 दिसंबर से आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश के बाद एक बार फिर से कनकनी बढ़ने की संभावना है. अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 3-4 दिनों तक राज्य का मौसम स्थिर रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में हल्का कोहरा के बाद आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.