झारखंडPosted at: जुलाई 18, 2022 मुख्य सचिव सुखदेव सिंह छुट्टी से लौटे, किया योगदान
न्यूज11 भारत
रांची: मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सोमवार को अपने पद पर दुबारा योगदान दे दिया है. वे 30 जून के बाद से 15 दिनों के अवकाश पर चले गये थे. अवकाश समाप्त होने के बाद आज से उन्होंने अपना काम दुबारा शुरू कर दिया. इनके छुट्टी पर जाने के बाद से अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह मुख्य सचिव का कामकाज संभाल रहे थे.