Friday, Apr 26 2024 | Time 19:32 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीडीओ ने की सभी बीएलओ के साथ बैठक
  • हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, 10000 रूपये जुर्माना भी लगाया
  • AJSU पार्टी के केंद्रीय सचिव महेश्वर साहू ने थामा कांग्रेस का दामन
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • रांची पुलिस ने दो महिला और दो पुरूष गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • पति ओडिशा में करता था मजदूरी, पत्नी प्रेमी संग बच्चे को ले कर हुई फरार
  • HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
  • कोर्ट की अनुमति के बिना सहायक शिक्षक नियुक्ति का परिणाम जारी ना करें JSSC और झारखंड सरकार- शीर्ष अदालत
  • खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, बाल-बाल बचे गृहस्वामी
  • डाड़ी कलां में नल जल योजना बेहाल, जलमीनार बने पाइप बिछी, लेकिन नहीं मिला पानी का एक बूंद
  • अति महत्वाकांक्षा ले डूबी कुणाल को, ना इधर के रहे ना उधर के
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
  • नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
  • SFC गोदाम बुंडू में 21 अप्रैल को हुई चोरी को लेकर आजसू पार्टी ने मुख्यमंत्री तथा उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
  • अनियंत्रित बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
झारखंड


मोरहाबादी से राज्यवासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

वेजिटेबल मार्केट, देवघर आईएसबीटी, नेहरू पार्क का होगा उद्घाटन
मोरहाबादी से राज्यवासियों को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड राज्य के 22वें स्थापना दिवस समारोह में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली सरकार 20 से अधिक योजनाओं की शुरुआत करने की घोषणा करेगी. रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पलामू, रामगढ़, देवघर, गिरिडीह, सिमडेगा, झुमरीतिलैया, बुंडू में कई जनोपयोगी योजनाओं का शिलान्यास भी किया जायेगा. मोरहाबादी मैदान में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. इसमें राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद शिबू सोरेन और कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय रहेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल होंगे. स्थापना दिवस समारोह को लेकर राज्य मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को संबंधित जिलों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निर्देश दिया गया है. राज्य के सभी जिलों में लगी एलइडी स्क्रीन पर मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण किया जायेगा. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राज्य की सात बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसमें नामकुम आरओबी (रांची) से अनगड़ा सेक्शन की 18 किमी लंबी सड़क भी शामिल है. सिसई से घाघरा तक की 28 किमी लंबी सड़क, चाईबासा के मंझगांव की सड़क, हजारीबाग में तीन सड़कों, देवघर में खागा से डुमरिया पथ (29 किमी) शामिल है. सभी सड़कें महत्वपूर्ण और 100 करोड़ से अधिक लागत वाली है. सीएम सारथी योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना, एकलव्य स्किल स्कीम का शुभारंभ किया जायेगा. इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-, झारखंड इथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी की लॉचिंग होगी. मुख्यमंत्री राहत योजना का पोर्टल भी लॉन्च होगा.

 


 

समारोह स्थल से देवघर में 41 करोड़ की लागत से बने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का उद्घाटन भी किया जायेगा. मुख्यमंत्री लालपुर में बने वेजिटेबल मार्केट का भी शिलान्यास करेंगे. इसके निर्माण में 5.57 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय के पास अवस्थित नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार योजना का भी उदघाटन किया जायेगा. इसके अलावा 562 करोड़ की रामगढ़ जलापूर्ति योजना, रांची शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, झुमरी तिलैया शहरी जलापूर्ति योजना, मेदिनीनगर शहरी जलापूर्ति योजना की भी शुरुआत होगी.

 

मुख्यमंत्री राजधानी रांची के झिरी में बनने वाले कचरा प्रोसेसिंग योजना की भी शुरुआत करेंगे. इसकी लागत 136 करोड़ से अधिक है. सिमडेगा जलापूर्ति योजना, जो एक अरब से अधिक है, की शुरुआत मंगलवार को होनी है. हजारीबाग में नया बस पड़ाव भी बनाया जायेगा. गिरिडीह में सिवरेज योजना, गिरिडीह में ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना, जमशेदपुर में डीएमएम पुस्तकालय के बहुद्देशीय हाल का निर्माण, सरायकेला बस अड्‌डा की भी शुरुआत की जायेगी. मोरहाबादी मैदान में पांच हजार लोगों के बैठने के सरकार ने इंतजाम किये हैं
अधिक खबरें
HC के दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा की स्मृति में 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 4:48 PM

दिवंगत वरीय अधिवक्ता प्रलय कुमार सिन्हा के स्मरण में झारखंड हाईकोर्ट में आज से 'लेक्चर सीरीज' की शुरूआत हो गई है इसकी शुरूआत झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और सरकारी अधिवक्ताओं की मौजूदगी में राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने की.

नकली सोना गिरवी रखकर जालसाजों ने बैंक को लगाया करोड़ों का चूना, मचा हड़कंप
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 3:55 PM

धनबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल अपने शातिराना अंदाज में जालसाजों ने आम आदमी के साथ नहीं बल्कि एक बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर 52 छात्र होंगे इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में होंगे  शामिल
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 2:22 AM

एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में नहीं दे पाए 52 छात्रों को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है.

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को राहत
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:57 PM

सिपाही नियुक्ति नियमावली-2014 को चुनौती देने वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ी राहत दी है.

लोन के दबाव के चलते डिप्रेशन में थी महिला, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
अप्रैल 26, 2024 | 26 Apr 2024 | 12:42 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट की रहने वाली महिला सिमरन कौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उलीडीह थाना पुलिस को जांच में अब तक पता चला है कि महिला के ऊपर लोन था.