Sunday, Apr 28 2024 | Time 05:34 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


81 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के दो-दो मास्टर ट्रेनरों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण

81 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के दो-दो मास्टर ट्रेनरों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया प्रशिक्षण
न्यूज11 भारत




रांचीः झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में राज्य के 81 विधानसभा क्षेत्रों के दो-दो मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, सुधार को लेकर विभिन्न फार्म और प्रपत्रों के जरिये आधार नंबर को लिंक करने की जानकारियां दी गयी. सभी मास्टर ट्रेनरों को चार अहर्ता तिथियों की भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी. प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा कि एक अगस्त  2022 से सभी मतदाताओं के आधार संख्या को मतदाता सूची से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. आधार संख्या नहीं होने पर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जायेगा, आयोग द्वारा निर्धारित अन्य 11 दस्तावेजो के आधार पर सत्यापन का कार्य किया जायेगा. अब मतदाता  सूची मे निबंधन हेतु 4 अर्हता तिथि  निर्धारित की तिथि है एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर. मतदाता सूची मे नाम जुड़वाने के लिए प्रपत्र 6 मे, नाम हटाने  हेतु प्रपत्र 7 मे एवं अन्य सभी सुविधाओं के लिए फार्म 8 मे आवेदन किया जाना है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  द्वारा  इस सम्बन्ध मे बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर को विस्तृत रूप से प्रशिक्षण  प्रदान करने का निदेश दिया. निर्वाचन विभाग के अवर सचिव देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी गीता चौबे,  एस एन जमील, उमाशंकर सिंह  द्वारा प्रशिक्षण मे विभिन्न विषयो  पर व्याख्यान दिया गया.

 


 
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.