न्यूज11 भारत
रांचीः 28 नवंबर से ट्रेन संख्या 18635/18636 रांची–सासाराम–रांची ट्रेन के परिचालन दिवस में परिवर्तन किया गया है. ट्रेन संख्या 18635 रांची– सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर 28 से रविवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन रांची से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस ट्रेन रविवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन के स्थान पर दिनांक 28 से सोमवार छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन सासाराम से प्रस्थान करेगी, इसका रांची आगमन 10:15 बजे के स्थान पर 10:30 बजे होगा.
रांची-चोपन एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारणी में बदलाव
28 नवंबर से ट्रेन संख्या 18631 रांची–चोपन त्रि–साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का रांची, पिसका और लोहरदगा स्टेशन के समय सारणी में परिवर्तन किया गया है. रांची प्रस्थान 09:20 बजे के स्थान पर 09:45 बजे, पिस्का आगमन 09:40 बजे के स्थान पर 10:03 बजे व प्रस्थान 09:42 बजे के स्थान पर 10:05 बजे और लोहरदगा आगमन 10:45 बजे के स्थान पर 11:00 बजे और प्रस्थान 10:47 बजे के स्थान पर 11:02 बजे होगा. अन्य स्टेशनों पर समय सारणी पहले जैसे ही रहेगी.