Sunday, Apr 28 2024 | Time 10:16 Hrs(IST)
 logo img
  • निजी स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर डीसी आफिस में हुई लॉटरी, प्रथम चरण में 1247 सीटों पर होगा नामांकन
  • इस बार फिर भाजपा सत्ता में लौटी तो 19 विस्थापित गांव तथा शहर की झुग्गी-झोपड़ी को उजाड़कर व्यापारियों के लिए बनेगा महल: झामुमो नेता मंटू यादव
झारखंड


झारखंड के बुजुर्गों को चंपाई सरकार की सौगात, पेंशन योजना के लाभुकों को देंगे पहली किस्त

झारखंड के बुजुर्गों को चंपाई सरकार की सौगात, पेंशन योजना के लाभुकों को देंगे पहली किस्त

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: झारखंड सरकार राज्य की विधवाओं सम्मान को देगी. आज वृध्दावस्था पेंशन योजना की पहली किस्त आज दी जाएगी. चंपाई सोरेन सरकार आज राज्य में 50 साल की उम्र वाले 1 लाख 58 हजार 218 नये लाभुकों को पेंशन का लाभ देने जा रही है. अपने सोशल मीडिया साइट्स एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री ने ये एलान किया था. 

 

देश में ये ऐसी पहली योजना

खेल गांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वही झारखंड में राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन नाम की नई योजना की शुरुआत की गई है. देश में ये ऐसी पहली योजना है जिसमें विधवा महिला के पुनर्विवाह पर सरकार 2 लाख रुपए की मदद देने जा रही है. राज्य की 7 महिलाओं का चयन इस नई योजना के लिए किया गया है.

 

महिलाओं और ST / SC वर्ग के पुरुष को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 50 साल उम्र की सभी महिलाओं और ST / SC वर्ग के पुरुष को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. 1 लाख 58 हजार 218 नये लाभुकों को प्रथम बार दो माह की राशि भेजी जाएगी. इस योजना के लिए मात्र चार दिनों में 5 लाख 68 हजार 821 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए है. 

 


 

राज्य में अब वृद्धा पेंशन के लाभुकों की संख्या 26 लाख 73 हजार 958 तक पहुंच गई है. इसी तरह आंगनबाड़ी सेविका को 5 हजार और आंगनबाड़ी सहायिका को 2500 हजार रुपया दिया जायेगा. सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 6 लाख 53 हजार 976 को जोड़ा गया है. झारखंड सरकार की ओर से राज्य की विधवाओं के आत्मसम्मान के लिए महिला विभाग की ओर से 2 लाख प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. 

 
अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.