Thursday, Apr 25 2024 | Time 20:36 Hrs(IST)
 logo img
  • विद्युत के सामने कितने दमदार हैं लोकसभा चुनाव में झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती
  • मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा झारखंड चुनाव आयोग
  • रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला शातिर अपराधी
  • आमगाछी राशिपाड़ा में जलमीनार खराब, ग्रामीण ने जल्द ठीक करने की उठाई मांग
  • चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
  • 16 हजार क्षमता वाली टंकी बनने के बाद भी गोटीडीह टोलावासियों के प्यासे कंठ
  • झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
  • विधायक समीर मोहंती को जमशेदपुर संसदीय सीट पर झामुमो से टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
  • 10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
  • वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
  • बिजली उपभोक्ता हो जाए सावधान, नहीं किया यह काम तो देना होगा भारी जुर्माना
  • BJP के कोडरमा विधानसभा की कोर कमेटी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक
  • गांडेय से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की आखिरी लिस्ट
  • डड़गांव के समीप सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर रूप से घायल
  • Weather Update: बारिश के साथ इन राज्यों में आंधी-तूफान का ALERT, जानें अपने प्रदेश ताजा अपडेट
झारखंड


पाकुड़ के 125 पत्थर खदानों से वसूली मामले पर स्थगनादेश को लेकर एनजीटी में चुनौती

सरकार की तरफ से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने को लेकर लगाया गया था जुर्माना
पाकुड़ के 125 पत्थर खदानों से वसूली मामले पर स्थगनादेश को लेकर एनजीटी में चुनौती
न्यूज11 भारत, दीपक

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले के 125 पत्थर के खदानों (स्टोन माइंस) पर लगाये गये जुर्माने की वसूली संबंधी आदेश को रद्द करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल तक पहुंच गया है. किशोर कुमार खेमानी बनाम झारखंड सरकार की याचिका एनजीटी के न्यायिक सदस्य जस्टिस बी अमित स्थालेकर और विशेषज्ञ सदस्य सैबाल दासगुप्ता की पीठ में मामला विचाराधीन है. झारखंड सरकार की तरफ से इन स्टोन माइंस को लेकर 200 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है. झारखंड की तरफ से अपर महाधिवक्ता कृष्णराज ठाकेर ने कहा कि झारखंड सरकार ने पहले ही याचिकाकर्ता के आवेदन पर आब्जेक्शन किया था और कहा था कि स्थगनादेश को चुनौती दिये जानेवाली याचिका को खारिज कर दिया जाना चाहिए. 125 याचिकाकर्ताओं के द्वारा पत्थर के उत्खनन को लेकर पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. एनजीटी की सुनवाई में यह दलील दी गयी कि क्या व्यक्तिगत आधार पर पत्थर खदान मालिकों को पर्यावरण क्लीयरेंस अथवा खदान को चलाने की अनुमति (सीओटी) दी गयी है. खनन के आधार पर ही जुर्माने की राशि की गणना की गयी है. जुर्माने की राशि की गणना पर्यावरण (इनवायरनमेंटल डैमेज) पारिस्थीकीय संतुलन को बिगाड़ने के आधार पर की गयी है. एनजीटी ने सभी कंपनियों से व्यक्तिगत रूप से हलफनामा देने का आदेश भी दिया गया था. बताते चलें कि पाकुड़ जिले में 150 से अधिक पत्थर के खदान हैं. यहां के स्टोन का कारोबार न सिर्फ झारखंड, बल्कि बिहार, बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल तक हो रहा है. बांग्लादेश में पाकुड़ के पत्थर की डीमांड काफी अधिक है.

 

किन-किन स्टोन माइंस को लगाया गया जुर्माना

जिन कंपनियों को झारखंड सरकार ने जुर्माना लगाया है उनमें ग्रांड्स माइनिंग, आनंद स्टोन वर्क्स, मनपसंद मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड, वेस्ट वेल आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड, उमा नंद सिंह, सौर्या कंस्ट्रक्शन प्रा लि, ओटान दास एंड कंपनी (माइनिंग प्रा.) लिमिटेड, एनडी इंटरप्राइजेज, जय गुरुदेव स्टोन माइंस, सुरेश कुमार भगत, शिवम स्टोन वर्क्स, उपेंद्र सिंह एंड रविंद्र सिंह, वैष्णवी स्टोन प्रोडक्ट्स, अमरेश कुंडू, विश्वनाथ चांद, रमेश कुमार झुनझुनवाला, गौरी शंकर भगत, अरुण कुमार शाह, अनि कुमार सिंह-श्याम स्टोन क्वैरी, शिव स्टोन वर्क्स, मो अजहर इस्लाम एंड मो जहीरुल इसलाम, जय मां तारा स्टोन वर्क्स, न्यू झारखंड स्टोन वर्क्स, हनीफ मंडल एसके, गणेशाय स्टोन वर्क्स, दास इंटरप्राइजेज, जय बाबा बजरंगबली स्टोन मिल, कुमार राजीव रंजन, दीपक कुमार सिंह, मंगल कुमार चांद, जोहार माराद बुरू स्टोन प्रोडक्ट, राकेश कुमार, बाबा बम भोला स्टोन वर्क्स, नारायण वर्मा, हरि नंदन चौधरी, रशिक हेंब्रम, कर्नी स्टोन वर्क्स, संतोष कुमार, विश्वकर्मा स्टोन वर्क्स, जोगेश्वर हेंब्रम, कौशल किशोर सिंह, श्रीमती सरोज कुमार भगत, आरएआर स्टोन वर्क्स, जाहारुल हक, शाहाबुद्दीन शेख, खाजा बाबा स्टोन वर्क्स, पारेश कुमार दत्ता, केवल स्टोन वर्क्स, हितेश कुमार साधवानी और अन्य शामिल हैं.

 

कुछ बड़ी कंपनियां, जिनको लगाया गया पारीस्थितिकीय संतुलन बिगाड़ने का जुर्माना


  • स्टोन माइंस       स्थगनादेश की तिथि         कुल जुर्माने की राशि

  • सत्या लघु उद्योग           5.12.2020          1.15 करोड़ रुपये

  • एनएस एंड कंपनी          1.12.2020         13 करोड़ से अधिक

  • जीआल दास एंड कंपनी 1.12.2020           8.75 करोड़ रुपये से अधिक

  • मास्टर सुंदर दास एंड संस  27.11.2020          15.23 करोड़

  •   तदैव 1.12.2020         4.70 करोड़ रुपये

  • मंघन मिनरल्स कारपोरेशन 27.11.2020         28.90 करोड़

  • तदैव- 5.12.2020        16.42 लाख रुपये

  • दीपक कुमार माखिजा 5.12 और 1.12.20        3.10 करोड़ से अधिक

  • अजहर इस्लाम 27 नवंबर, 1 दिसंबर 20     12.50 करोड़ से अधिक

  • बंशी स्टोन वर्क्स 1 दिसंबर, 5 दिसंबर 20    10.48 करोड़ रुपये से अधिक

  • मेसर्स स्टोन इंडिया 1 दिसंबर 2020 7 करोड़ रुपये से अधिक

  • छाबरिया इंजीनियरिंग कं. 1.12.2020 8 करोड़ से अधिक

  • लखमानी स्टोन प्रोडक्ट्स 27 नवंबर 2020 17 करोड़ से अधिक

  • एसके दत्ता एंड कंपनी 1.12.2020 1.04 करोड़ से अधिक

  • तारा स्टोन वर्क्स 27.11.2020 7.87 करोड़

  • देवेंदर कुमार चांदमनी 27 नवंबर, 1 दिसंबर 20 11.34 करोड़ से अधिक

  • भट्‌टाचार्या एंड कंपनी दो दिसंबर, 5. दिसंबर 20 5.60 करोड़ से अधिक

  • महादेव स्टोन वर्क्स 1 दिसंबर 2020 2.88 करोड़ रुपये से अधिक

  • सुंदर स्टोन प्रोडक्ट्स 1.दिसंबर 2020 2.50 करोड़

  • इसहाक एसके 1.दिसंबर 2020 3.18 करोड़ से अधिक

  • जीतेश स्टोन वर्क्स 2.दिसंबर 2020 3.84 करोड़ से अधिक

  • विधार्थी स्टोन वर्क्स 1.12.2020 2.64 करोड़

  • न्यू मुस्कान स्टोन वर्क्स 27 नवंबर 2020 9.55 करोड़

  • महादेव स्टोन प्रोडक्ट्स 27 नवंबर 2020 8.43 करोड़

  • हिल्स स्टोन वर्क्स         27 नवंबर 2020 12.87 करोड़

  • सृष्टि स्टोन वर्क्स 24 नवंबर 2020 50.65 करोड़ रुपये

  • सुरेश कुमार भगत 24.नवंबर 2020 9.36 करोड़ से अधिक

  • दास इंटरप्राइजेज 27.नवंबर 2020 9.01 करोड़ से अधिक

  • अनिल कुमार सिंह, श्याम स्टोन 24 नवंबर 2020 6.87 करोड़ से अधिक

  • पारसनाथ इंडस्ट्री 24 नवंबर 2020 4.93 करोड़ से अधिक


 

अधिक खबरें
झारखंड के 2 IPS पदाधिकारियों की भारतीय निर्वाचन आयोग ने की ट्रांसफर पोस्टिंग
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:13 AM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने झारखंड सरकार के गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग के दो IPS पदाधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है

चतरा लोकसभा सीट से कल पर्चा भरेंगे BJP प्रत्याशी कालीचरण सिंह
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 7:34 AM

चतरा लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह कल यानी 26 अप्रैल को अपना नामांकन पर्चा भरेंगे.

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में CBI कोर्ट में हुई सुनवाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:55 PM

10 साल पुराने एचईसी में हुए टेंडर घोटाला मामले में एचईसी के पूर्व सीनियर डीजीएम अनिल कुमार सिंह और कोलकाता की कंपनी मेसर्स कंसल्टिंग डिजाइन इंजीनियरिंग सेंट्रल प्रा. लिमिटेड के संचालक पार्थ चक्रवर्ती को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.

वाईके दास नहीं मानते हाईकोर्ट का आदेश, सवाल पूछा तो कोर्ट से कहा- आदेश की एक कॉपी लाकर दीजिए
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 6:39 PM

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव वाईके दास के खिलाफ दायर रिट याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बोर्ड सचिव वाइके दास को आदेश देते हुए बतौर बोर्ड के सचिव के तौर पर किसी भी काम को करने से रोक लगा दी है

गांडेय से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन, लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की आखिरी लिस्ट
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 5:05 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर जेएमएम पार्टी ने आज अपनी आखिरी लिस्ट जारी कर दी है. इसे लेकर पार्टी ने अधिसूचना जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है.