Friday, Mar 29 2024 | Time 16:18 Hrs(IST)
 logo img
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


रांची स्थित रूपा तिर्की के घर पहुंची CBI की टीम

साहिबगंज में फॉरेंसिक टीम ने नमूना इक्‍ठ्ठा किया
रांची स्थित रूपा तिर्की के घर पहुंची CBI की टीम

रांची : रांची स्थित रातू इलाके में मृत महिला दरोगा रूपा तिर्की के घर CBI की टीम पहुंची है. CBI घर वालों का बयान ले रही है. इससे पहले CBI इस मामले में कई लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है. रूपा तिर्की की मौत के मामले में अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके पीछे का कारण क्या है. इस मामले को संदेहास्पद स्थिति समझ कर जांच की जा रही है. रूपा तिर्की के घरवालें बार-बार आरोप लगाते हैं कि उनकी बातें नहीं सुनी जाती है. झारखंड पुलिस के कई अधिकारीयों के सामने रूपा के घर वालों ने अपनी बात रखने की कोशिश की लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. रूपा तिर्की मामले में SDPO पीके मिश्रा का एक ऑडियो वायरल होने के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश हुआ है. CBI की टीम इस मामले में अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. CBI हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है.


साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के मौत के मामले में CBI ने उसके घर से फॉरेंसिक टीम की मदद से नमूना एकत्रित किया है. नमूना को जांच के लिए FSL भेज दिया गया है. CBI के द्वारा रूपा के मोबाइल का भी डिटेल खंगाला जा रहा है.


इसे भी पढ़ें, चारधाम यात्रा के लिए E-Pass जरूरी, Covid नियमों का करना होगा पालन

अधिक खबरें
छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की

BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे पर बनी सहमति
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 6:39 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड में लोकसभा सीटों को लेकर आजसू के साथ समझौता कर लिया है. झारखंड में भाजपा 13 सीटों पर और आजसू . सीट पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी