Tuesday, May 7 2024 | Time 08:06 Hrs(IST)
 logo img
  • लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए सामान्य व पुलिस प्रेक्षक ने की अधिकारियों के साथ बैठक, हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश
  • बुधवार को शाम 6 से 8 बजे तक चलाया जाएगा 'मैं भी इलेक्शन एंबेसडर' सोशल मीडिया अभियान
  • उम्र पढ़ने-लिखने की, कारनामे चोरी की, मोबाइल चोरी करते लोगों ने नाबालिग चोर को पकड़ा, बिजली खंभे से बांधकर बनाया बंधक
  • मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल के घर छापेमारी खत्म, संजीव लाल को ईडी ने किया डिटेन
  • मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल के घर छापेमारी खत्म, संजीव लाल को ईडी ने किया डिटेन
  • एसएसपी ने सरायकेला जिला की सीमा पर गठित अंतर जिला चेक नाका का किया औचक निरीक्षण
झारखंड » गढ़वा


आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर युवाओं के बीच जाएंगे

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर युवाओं के बीच जाएंगे

अरुण कुमार यादव/ न्यूज़11 भारत,


गढ़वा/डेस्क:- भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता बुथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर युवाओं के बीच जाएंगे. इस दौरान 21 अप्रैल को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान गढ़वा पहुंचेंगे. एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक करेंगे. इस बीच जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होगी. इसको लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता फिर से मोदी सरकार बनाने को लेकर लगातार जनसंपर्क के माध्यम से युवाओं के बीच जा रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित है मोदी सरकार ने भारत को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने का काम किया है.

 

भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा कि युवा चौपाल में युवाओं के बीच भाजयुमो कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धि बताएंगे. मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए योजना बनाकर  युवा किसान महिला व्यवसायी सबको लाभ पहुंचाया है उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत विश्व गुरु बना है भारत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं यह हर देशवासी के लिए गौरव का क्षण है वही विपक्ष के लोग सत्ता पाने के लिए आम जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं लेकिन आम जनमानस ऐसे नेताओं के चाल चरित्र को समझ चुकी है कांग्रेस झामुमो राजद ने मिलकर झारखंड सहित पूरे देश को खोखला करने का काम किया है. मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान मंत्री संजय जायसवाल मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद थे.
अधिक खबरें
मतदान केंद्र पर जाने में असमर्थ 85 प्लस के वृद्ध एवं दिव्यांग मतदातओं के घर जाकर कराया जा रहा होम वोटिंग
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:51 PM

गढ़वा में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर 85 प्लस के वृद्ध मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता जो मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने में असमर्थ है, वैसे मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की व्यवस्था की गई है.

सोशल मीडिया कैम्पेन में जिलावासी अवश्य लें भाग, बैठक कर उप विकास आयुक्त गढ़वा ने किया अपील
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 9:45 PM

लोकसभा आम चुनाव 2024 को हम लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मना रहे हैं। इसे लेकर मतदातओं को जागरूक करने हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज समाहरणालय गढ़वा के सभागार में उप विकास आयुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट आइकन, एनसीसी, एनएसएस, एफपीओ, कर्मचारी संघ, JSLPS, हेल्थ विभाग, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग के प्रतिनिधियों संग बैठक किया गया

साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:38 AM

गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को झामुमो गढ़वा प्रखंड के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया.

दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:43 PM

गढ़वा के दो मुखिया सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

अबकी बार जनता भाजपा को करेगी तड़िपार: मिथिलेश ठाकुर
मई 04, 2024 | 04 May 2024 | 8:35 PM

झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा है कि भाजपा अबकी बार चार सौ पार नहीं करेगी. बल्कि अबकी बार जनता भाजपा को तड़िपार करेगी. आगामी चार जून प्रधानमंत्री मोदी जी की तानाशाही का अंतिम दिन साबित होगा.