Friday, Mar 29 2024 | Time 19:53 Hrs(IST)
 logo img
  • झारखंड पार्टी पूरे दमखम के साथ लड़ेगी लोकसभा चुनाव: केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का
  • BCCL मुख्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
  • कुएं में गिरने से बच्चे की मौत
  • प्रभु येसु ने स्वम प्रेम, बलिदान और मृत्यु दें कर हमें सीख का संदेश दिया है: बिशप आनंद जोजो
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
देश-विदेश


भाजयुमो झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा

भाजयुमो झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा

न्यूज11 भारत

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आज सुबह 10 बजे से हो रही है, जो देर देर शाम तक चलेगी. इसमें पूरे प्रदेश से लोग आए हैं. बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह सहित प्रदेश के 24 जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए हैं.


भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को लेकर विशेष बातचीत हो रही है. संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए, प्रदेश में बेरोजगारी का क्या आलम है, सहित अन्य कई मुद्दों को उठाकर राज्य सरकार के कार्यकलापों पर भी चर्चा हो बैठक में हो रही है. इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के वेबसाइट की लॉन्चिंग की गई. 


इसे भी पढ़ें, महंगी होगी बिजली, सब्सिडी के साथ नहीं आएगा बिजली बिल


राज्य सरकार को घेरने और संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कई टिप्स दिए. इसके साथ साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को राजनीति के गुर भी सिखाए. झारखंड सरकार पर कई तीखी टिप्पणी करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा सरकार हर मोर्चे पर विफल है. उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने काम से आदर्श और मॉडल प्रस्तुत करने की बात कही.


 
अधिक खबरें
26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस के झंडे को स्थापित करेगी जनता : पप्पू यादव
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 7:31 PM

महागठबंधन में सीटों की घोषणा के बाद आज पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के नेता सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी का झंडा मेरे हाथों में दे दिया है और जनता ही अगली 26 अप्रैल को पूर्णिया में कांग्रेस पार्टी के झंडे को स्थापित करेगी.

केजरीवाल को आशीर्वाद कैंपेन लॉन्च किया पत्नी सुनीता ने, केंद्रीय मंत्री बोले - सुनीता CM बनने की तयारी कर रही
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 5:13 PM

आम आदमी पार्टी ने 'केजरीवाल को आशीर्वाद' अभियान की शुरुआत की है. .शुक्रवार (29 मार्च) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'मैं आपको (जनता) वॉट्सऐप नंबर 8297324624 दे रही हूं. आप इस पर मैसेज भेजकर अपने अरविंद को आशीर्वाद भेजे.

Lok Sabha Election: बिहार में I.N.D.I.A गठबंधन ने सीट शेयरिंग का किया ऐलान, आरजेडी-26, कांग्रेस-9, वाम दल-5
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 12:11 PM

बिहार में इंडिया गठबंधन आज सीट शेयरिंग फॉर्मूले का ऐलान करेगा. आज दोपहर 12:30 बजे पटना में कांग्रेस और राजद की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें बिहार झारखंड में गठबंधन का फैसला किया जाएगा.

Good Friday 2024: पूरे विश्वभर में मनाया जा रहा आज गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 11:16 AM

पूरे विश्वभर में आज 29 मार्च को ईसाई धर्म गुड फ्राइडे मना रहा है. गुड फ्राइडे को ‘होली फ्राइडे’ या ‘ग्रेट फ्राइडे’ के नाम से भी पुकारा जाता है. मान्यता है कि आज के ही दिन प्रभु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था.

मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत, जेल में आया था हार्ट अटैक
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 7:46 AM

गुरुवार को सजायाफ्ता बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. बता दें कि वे बांधा जेल में बंद थे.