Wednesday, May 22 2024 | Time 02:41 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » पलामू


विश्रामपुर में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

विश्रामपुर में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
धर्मेन्द्र विश्वकर्मा/न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क:-पलामू/डेस्कश्रामपुर के नावाडीह कलां स्थित आरसीआईटी कॉलेज के स्टेडियम में भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ जिसमें विश्रामपुर विधानसभा के नौ मंडल क्षेत्र से सभी बूथ कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी और संचालन उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने किया. इस सम्मेलन में लोकसभा चुनाव पर चर्चा हुई. इस क्रम में पलामू लोकसभा के प्रत्याशी बीडी राम को भारी अंतर से तीसरी बार जिताने का संकल्प लिया गया. 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह आम चुनाव असाधारण है. प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए भ्रष्टाचारी परिवारवादी पार्टियां एकजुट हुए हैं. विदेशी ताकतें भी उनका साथ दे रही हैं. लेकिन देश की जनता तो मोदी जी के साथ है.इसलिए इस बार भाजपा 400 पार करेगी.उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में 63% मत बी डी राम को मिला था.इस बार मत प्रतिशत को 10 प्रतिशत बढ़ाते हुए 73 प्रतिशत तक ले जाना है. इसके लिए कार्यकर्ता जुट हो जाएं.साथ हीं श्री मरांडी ने कहा कि जीत-हार दिल्ली में तय नहीं होता है. जीत-हार तो बूथों पर तय होता है. इसलिए बूथ कार्यकर्ता मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाने के लिए प्रेरित करें. हर वर्ग के मतदाताओं को मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं. मोदी की गारंटी के बारे में बताएं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का कई और भी टिप्स दिया.पलामू सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम ने कहा कि यह आम चुनाव पिछले चुनावों से बहुत ही अलग है. यह चुनाव राष्ट्रवादियों और भ्रष्टाचारियों के बीच है. यह चुनाव परिवारवाद को नकारने का है.यह चुनाव देश को आर्थिक-सामरिक ताकत और विकास के शिखर पर ले जाने का है. उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास में नहीं रहना है.मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक परिवार को मिला है. उन लाभार्थियों के परिवार से मिलें और भाजपा के नीति सिद्धांतों से अवगत कराएं.

 

पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सांसद बी डी राम का 10 वर्षों का कार्यकाल विकास के नाम रहा है. इन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र में विकास की एक लंबी लकीर खींची है.इस विकास की गति को और तीव्र करने के लिए बी डी राम को तीसरी बार भी भारी मतों से जीतना होगा.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व्यक्ति नहीं एक शक्ति का नाम है.जिनका पूरा देश ही परिवार है. इसलिए अबकी बार 400 पार के उनके नारे को साकार करना है. इसके अलावा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,पूर्व सांसद घूरन राम,आरसीयू के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,भाजपा नेत्री संध्या सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया.मौके पर ओम प्रकाश तिवारी,विभाकार पांडेय,नरेंद्र पांडेय,सुशील कुमार चौबे उर्फ टिकैत चौबे,भोला चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय,सुनील पासवान, बिश्रामपुर नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम, विश्रामपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, ऊंटारी मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर, पांडू मंडल अध्यक्ष प्रेम सागर सिंह, नावा मंडल अध्यक्ष महादेव यादव, कांडी मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, बरडिहा मंडल अध्यक्ष संजय यादव ,मझियांव नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता, मझियांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बिश्रामपुर ग्रामीण महामंत्री राधा साव, ग्रामीण उपाध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष अनिल पासवान, जिला सोशल मीडिया सूरज विश्वकर्मा, विश्रामपुर विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी उपेन्द्र तिवारी, ऊंटारी से सोशल मीडिया अजीत चंद्रवंशी,विकाश चौबे शिवांश मिश्रा, मंटू,ज्वाला गुप्ता,गोपाल सोनी,संतोष चौबे, सतीश्वर प्रसाद सिंह,शम्भू शरण सिंह, दयाल विश्वकर्मा, संजय तिवारी, धीरन तिवारी, रामानंद तिवारी, धनंजय तिवारी, पंकज तिवारी, गोपाल सिंह, शिव कुमार साव क्यास चौधरी, देवलाल चौधरी, अमेरिका पाल, राजेंद्र यादव, सत्येंद्र पाल, महिला मोर्चा से किरण देवी, अर्चना देवी, रीता सिंह, मीना देवी, सोनी देवी सहित हजारों की संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता शामिल थे.
अधिक खबरें
हुसैनाबाद दाता शाह के सालाना उर्स के मौके पर सजी कव्वाली की शानदार महफ़िल
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 4:43 PM

हुसैनाबाद के जपला हैदरनगर मुख्य पथ के हजरत दाता पीर बक्श शाह रहमतुल्लाह अलैय का दो दिवसीय उर्स सोमवार की सुबह संपन्न हो गया. इसके पूर्व हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने मजार पर चादरपोशी और फातेहख्वानी की

हुसैनाबाद में मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियों की हुई बैठक
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 9:44 AM

पलामू जिला के हुसैनाबाद शहर के बालाजी काम्प्लेक्स में स्थित मानव अधिकार मिशन जिला कार्यालय में मानव अधिकार मिशन के पदाधिकारियो की बैठक हुई. बैठक में पलामू जिला ईकाई की पुनर्गठन एवं 13 जून को स्थापना दिवस मनाने को लेकर चर्चा हुई.

मानव तस्करों के झांसे में पति की चली गई जान, न्याय की आस में दर-दर भटक रही दलित महिला
मई 19, 2024 | 19 May 2024 | 8:58 AM

पलामू जिले में मजदूरी के लिए मानव तस्करों के झांसे में फंसे एक दलित परिवार का मामला प्रकाश में आया है. हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कटैया गांव की उर्मिला देवी के पति बिसुनदेव‌ राम के साथ जो हुआ वह तो वाकई चौंकाने वाली घटना है

बूथ बदले जाने से नाराज गोगाड़ गांव के मतदाताओं ने लिया वोट बहिष्कार का निर्णय
मई 18, 2024 | 18 May 2024 | 3:22 PM

पलामू जिले के पांकी प्रखंड प्रखंड के सुदूरवर्ती हुरलौंग पंचायत के गोगाड़बूथ बदले जाने से नाराज गोगाड़ गांव के मतदाताओं ने लिया वोट बहिष्कार का निर्णय. पांकी प्रखंड प्रखंड के सुदूरवर्ती हुरलौंग पंचायत के गोगाड़ के बूथ संख्या 225 से जुड़े मतदाताओं में बूथ बदले जाने से नाराज हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मनातू व पांकी के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व कई बूथों का निरीक्षण किया
मई 17, 2024 | 17 May 2024 | 5:55 PM

चतरा लोकसभा के लिये आगामी 20 मई को मतदान होना है.इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को चतरा लोकसभा अंतर्गत पांकी विधानसभा के मनातू में बने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.