रांची: 23 अक्टूबर से दो दिनों तक रांची में भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का जुटान होगा. मौका होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय एसटी राष्ट्रीय मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक. दो दिनों तक चलने वाले इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, फगन सिंह कुलस्ते, जुएल उरांव समेत कई मंत्री एवं कई राष्ट्रीय नेता हिस्सा लेंगे. जबकि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक में ऑनलाइन शामिल होंगे. यह बैठक सुबह 11 बजे से डीपीएस स्थित कार्निवाल हॉल में होगा.
भाजपा के ये राष्ट्रीय नेता होंगे शामिल
बैठक में एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी समेत विभिन्न प्रदेशों के एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिस्सा लेंगे. जिसमें रमेश बी तावड़कर, मुकाम सिंह किरड़, युवराज बोध, अशोक बोध, अशोक मीना, रामसिंह राठवा, जवाहर लाल शर्मा, के उमा महेश्वरा राव, हिनीयूम टेचू, संजय गोंड, विद्याभूषण, सुमेर सिंह सोलंकी, थिप्पाराज हवलदार, रामविचार नेताम, जितेंद्र मीणा, राजा अम्रेश्वर नायक, वी सतीश, तिलोत्तमा आदि शामिल हैं.