Sunday, Apr 28 2024 | Time 05:28 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


आशा लकड़ा का BJP में बढ़ा कद, बनी राष्ट्रीय मंत्री

कार्यकर्ताओं ने किया ढोल-बाजा से किया स्वागत
आशा लकड़ा का BJP में बढ़ा कद, बनी राष्ट्रीय मंत्री
न्यूज11 भारत 

 

रांची की मेयर आशा लकड़ा का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है. भाजपा ने उन्हें बढ़ी जिम्मेदारी सौंपी है. केंद्रीय नेतृत्व ने रविवार को उन्हें राष्ट्रीय मंत्री बनाने की घोषणा की. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आशा लकड़ा सहित अन्य लोगों की नियुक्तियों के संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर सूचना दी है. इसके तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आशा लकड़ा के अलावा बिहार के ऋतुराज सिन्हा को भी राष्ट्रीय मंत्री बनाया है. इसके अलावा संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री (महाराष्ट्र), पश्चिम बंगाल की भारती घोष और शहजाद पुनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. इधर, मेयर को राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़. बधाई देने का वालों का तांता लग गया, ढोल-बाजा लेकर समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे.

 


 

छोटे कार्यकर्ता को मिला बड़ा दायित्व

रांची की मेयर आशा लकड़ा ने नई जिम्मेदारी मिलने के संबंध में कहा है कि यह केवल उनके नहीं पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है. राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपा है. जिस उम्मीद से यह दायित्व सौंपा गया है उसे निभाने का पूरा प्रयास करूंगी. पार्टी की ओर से मिली नई जिम्मेदारी के साथ रांची नगर निगम के स्तर से समस्याओं को दूर करने का जो अभियान है वह जारी रहेगा. 

 

 

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.