Monday, Apr 29 2024 | Time 01:59 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक साथ 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सरेंडर करने वाले सभी नक्सली एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नक्सली अनल दा दस्ते में थे शामिल
पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक साथ 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
न्यूज11 भारत




रांची: झारखंड में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सरकार की नई दिशा नई पहल के तहत साल 2023 के शुरू होते ही पहले सप्ताह में ही एक साथ आठ नक्सलियों ने 4 जनवरी को सरेंडर किया. यह नक्सली एक करोड़ के इनामी सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नक्सली अनल दा के दस्ते में शामिल थे. सभी आठ नक्सली संगठन छोड़ कर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. नक्सलियों ने रांची रेंज के जोनल आईजी पंकज कंबोज, सीआरपीएफ के अफसरों सहित अन्य अफसरों के समक्ष सरेंडर किया. सरेंडर करने वाले नक्सलियों की अधिकतम उम्र 22 वर्ष है. सबसे कम उम्र का नक्सली 19 साल का है. सरेंडर करने वालों में 3 महिला नक्सली भी शामिल है. 

 


 

सरेंडर करने वाले नक्सली

 

1. भाकपा माओवादी प्रतिबंधित संगठन के नसली जयाम बोदरा उर्फ जुरिया बोदरा, उम्र 21 साल, ग्राम माईलपी, थाना सोनुआ, जिला पश्चिमी संहभूम. इसके विरुद्ध विभिन्न थाना में 11 कांड दर्ज है. 

2. नक्सली सरीता उर्फ मूंगली सरदार उर्फ सरिता सरदार, उर्फ सनिता, उम्र 20 वर्ष. ग्राम रायजामा, थाना खरसांवा, जिला सरायकेला खरसांवा. विभिन्न थानों में कुल 6 मांड दर्ज है. 

3. नक्सली सोमवारी कुमारी उर्फ टोनी उर्फ सोन्हवारी मुंडा, उम्र 21 साल. ग्राम आराहांगा, थाना तमाड, जिला रांची. इसके विरुद्ध विभिन्न थाना में दो कांड दर्ज है. 

4. नक्सली मारतम अंगरिया, उम्र 20 वर्ष, ग्राम कटंबा, थाना गोईकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम. इसके विरुद्ध 5 कांड दर्ज है. 

5. नक्सली तुंगीर पूर्ति, उम्र 18 साल. ग्राम रेंगडाहातू, थाना टोन्टो, जिला पश्चिमी सिंहभूम. एक कांड दर्ज है. 

6. नक्सली कुशनू सिरका, उर्फ कार्तिक, उम्र 22 वर्ष, ग्राम बुलानी, थाना बड़बिल, जिला क्योंझर. 

8. नक्सली संजू पूर्ति उर्फ रौशनी, उम्र 19 वर्ष. ग्राम चिडियाबेडा, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम
अधिक खबरें
गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 29 अप्रैल को नामांकन भरेंगी कल्पना सोरेन
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 7:59 AM

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन 29 अप्रैल (सोमवार) को नामांकन पर्चा भरेंगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बसंत सोरेन सहित इंडिया गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे

दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे PM नरेंद्र मोदी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 5:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेस के जरिए बीजेपी प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी है.

1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 4:00 AM

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में चार चरणों में मतदान होगा. जो 13 मई से शुरू हो जाएगी. इससे पहले प्रत्याशियों के नामांकन का दौर शुरू हो चला है. कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा भर लिया है तो कई प्रत्याशी आने वाले नामांकन दाखिल करेंगे.

बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.