न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः सचिवालय घेराव आरोप के मामले में अर्जुन मुंडा समेत 27 आरोपी पर कार्रवाई 26 जुलाई तक रोक लगा दिया है. बता दें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के उपर 125000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था. साल 2023 में भाजपा के द्वारा 2023 में सचिवालय घेराव किया गया था, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हो गई थी. इससे संबधित मामले को लेकर धुर्वा थाने में कांड संख्या 107/ 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री, बाबूलाल मरांडी और रघुबर दास, चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक अमित मंडल , समीर उरांव, सांसद निशिकांत दुबे समेत 41 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई थी. बता दें केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्राथमिकी निरस्त करने को लेकर हाई कोर्ट से आग्रह भी किया है.