झारखंडPosted at: जुलाई 26, 2022 बड़कागांव गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत 11 को मिली बड़ी राहत
न्यूज11 भारत
रांची: बड़कागांव गोलीकांड मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत 11 को मिली बड़ी राहत दी है. अपर न्यायुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने साक्षय् के अभाव में बरी कर दिया. दोनों पर प्रशासन पर पथराव करने का आरोप था. एक भी गवाह कोर्ट के समक्ष नहीं दी गवाही. 2016 में एनटीपीसी के खिलाफ किया गया था कफन सत्याग्रह. पूर्व विधायक निर्मला देवी के नेतृत्व में किया गया था सत्याग्रह. सत्याग्रह के दौरान पुलिस प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई थी हिंसक झड़प. चार प्रदर्शनकारियों की हुई थी मौत. पुलिस प्रशासन समेत कई प्रदर्शनकारी हुए थे गंभीर रूप से घायल.
ये भी पढ़ें... पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर ईडी के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई