Tuesday, May 21 2024 | Time 04:16 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » सिमडेगा


खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट मांगने बानो पहुंचे बाबूलाल मरांडी

खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट मांगने बानो पहुंचे बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत

सिमडेगा/डेस्क:-
खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट मांगने के लिए बाबूलाल मरांडी सोमवार को आकाश मार्ग से सिमडेगा के बानो पहुंचे. यहां उन्होंने खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में जनता से वोट मांगा.



मंच से जनता को संबोधित करते हुए सबसे पहले तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने इस चुनाव को राम भक्त और रावण भक्त के बीच का चुनाव बताया. उन्होंने साफ कहा कि यहां जितने भी राम भक्त वे भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को मजबूत बनाएं.



मंच से बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड राज्य भाजपा की देन है, उन्होंने कहा की जेएमएम और कांग्रेस झारखंड और देश की विरोधी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों को छल कर सता हासिल करने के फिराक में है. बाबूलाल मरांडी ने जनता को संबोधित करते हुए मोदी की सरकार बनेगी तो जो छूटे हुए लोग हैं उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास और उज्जवला गैस कनेक्शन के साथ जोड़ा  जाएगा. बाबूलाल मरांडी खूंटी लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में वोट मांगते हुए, जनता को कहा कि आप किसी आम उम्मीदवार को नहीं, केंद्र सरकार के मंत्री को वोट दीजिए, जिससे अर्जुन मुंडा जीतेंगे और नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत होगा.

अधिक खबरें
ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर सिमडेगा DC ने दिए कई दिशा निर्देश
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 5:00 PM

जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई. बैठक में उपायुक्त द्वारा मनरेगा के अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना

नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 03 लोगों को मिली 20 वर्ष कठोर कारावास और 30 हजार रुपए जुर्माने की सजा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 4:33 PM

सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडीजे आशा देवी भट्ट की विशेष पोक्सो अदालत में कोलेबिरा कांड संख्या 55/2021 के तहत नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर मामले में तीन अभियुक्तों रोहित बड़ाइक, संदीप बड़ाइक और शैलेश बड़ाइक को दोषी कर देते हुए 20-20 वर्ष कठोर कारावास और ₹30-30 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है.

अवैध रूप से हथियार रखने वाले व्यक्ति को मिली 5 वर्ष कठोर कारावास और ₹5000 जुर्माने की सजा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 4:01 PM

सिमडेगा सिविल कोर्ट में एडीजे_2 नरंजन सिंह की अदालत ने सिमडेगा थाना कांड संख्या 104/2012 के तहत अवैध रूप से हथियार रखने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी राजेश साहू को 5 वर्ष कठोर कारावास और ₹5000 जुर्माने की सजा सुनाई है.

सिमडेगा के सीमा पर ओडिशा के बिरमित्रापुर में मतदान आज, सीमा पर बढ़ी सुरक्षा
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 11:05 AM

सिमडेगा के पड़ोसी राज्य ओडिशा के झारखंड-ओडिशा सीमा पर, सिमडेगा से सटे बिरमित्रापुर में लोकसभा चुनाव के लिए आज मतदान किया जा रहा है. सिमडेगा के सीमा से सटे बिरमित्रापुर में मतदान को लेकर झारखंड ओडिशा सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सिमडेगा :  मधुमक्खियों के हमले से दो व्यक्ति घायल
मई 20, 2024 | 20 May 2024 | 10:09 AM

सिमडेगा के कसडेगा में मधुमक्खियों के हमले से दो व्यक्ति घायल हो गए. जानकारी के अनुसार कसडेगा निवासी असरू साहू और बैसाखु साहू नामक दो व्यक्ति गांव में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज सुबह जा रहे थे.