न्यूज11 भारत
नई दिल्ली : दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में BJP पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में BJP के आदिवासी सांसदों के साथ अर्जुन मुंडा ने PM मोदी को सम्मानित किया. साथ ही 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाए जाने के लिए उन्होंने PM मोदी को धन्यवाद भी दिया. इस दौरान केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ BJP के राज्यसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें, पेट्रोल पम्प में लूटकांड की वारदात CCTV में कैद, ऐसे दिया घटना को अंजाम
मालूम हो, इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन रांची के पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर में बने 142 करोड़ की लागत से भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय और उद्यान का ऑन लाइन उदघाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी में बहुत अहम योगदान रहा है. उन्होंने कहा था कि आज हम ऐसे जगह जुटे हैं, जहां धरती आबा ने अंतिम सांस ली थी. इसे बिरसा जेल के नाम से जानते हैं. अब यह एक ऐतिहासिक धरोहर बन गया है. उद्यान में कई आंदोनलकारियों की प्रतिमा लगायी गयी है और इसी के साथ उन्होंने 15 नवंबर 2021 से बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ किया. अब हर वर्ष 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा.