Friday, Apr 26 2024 | Time 05:41 Hrs(IST)
 logo img
देश-विदेश


अर्जुन मुंडा ने PM मोदी को किया सम्मानित

अर्जुन मुंडा ने PM मोदी को किया सम्मानित

न्यूज11 भारत

नई दिल्ली : दिल्ली में अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में BJP पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में BJP के आदिवासी सांसदों के साथ अर्जुन मुंडा ने PM मोदी को सम्मानित किया. साथ ही 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के तौर पर मनाए जाने के लिए उन्होंने PM मोदी को धन्यवाद भी दिया. इस दौरान केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ BJP के राज्यसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव भी मौजूद थे.


इसे भी पढ़ें, पेट्रोल पम्प में लूटकांड की वारदात CCTV में कैद, ऐसे दिया घटना को अंजाम


मालूम हो, इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी. इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन रांची के पुराने बिरसा मुंडा जेल परिसर में बने 142 करोड़ की लागत से भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय संग्रहालय और उद्यान का ऑन लाइन उदघाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा था कि भगवान बिरसा मुंडा का देश की आजादी में बहुत अहम योगदान रहा है. उन्होंने कहा था कि आज हम ऐसे जगह जुटे हैं, जहां धरती आबा ने अंतिम सांस ली थी. इसे बिरसा जेल के नाम से जानते हैं. अब यह एक ऐतिहासिक धरोहर बन गया है. उद्यान में कई आंदोनलकारियों की प्रतिमा लगायी गयी है और इसी के साथ उन्होंने 15 नवंबर 2021 से  बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का शुभारंभ किया. अब हर वर्ष 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा. 

अधिक खबरें
यहाँ पर मिली 400 साल पुरानी मूर्तियां,  ASI करेगी खुदाई
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 5:46 PM

हरियाणा में मानेसर के निकट बाघनकी गांव में निर्माण परियोजना के लिए खुदाई के दौरान करीब चार सौ साल पुरानी धातु की तीन मूर्तियां मिली हैं

Weather Update: बारिश के साथ इन राज्यों में आंधी-तूफान का ALERT, जानें अपने प्रदेश ताजा अपडेट
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 4:17 AM

भीषण गर्मी के बीच IMD ने देशवासियों को राहतभारी की खबर दी है. बता दें, 26 अप्रैल से मौसम करवट ले सकती है. IMD के पूर्वानुमान के पूर्वी और दक्षिणी भारत में आने वाले 5 दिनों तक लू से

झारखंड निर्वाचन आयोग और रांची DC को JMM ने लिखा पत्र
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 4:56 AM

झारखंड निर्वाचन आयोग और रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा को JMM रांची जिला समिति ने पत्र लिखा है जिसमें समिति ने M/S Ajmani Infrastructure and Projects Pvt Ltd के निदेशक कुणाल अजवानी के खिलाफ शिकायत की है.

क्या आप भी 'Horlicks' को हेल्दी ड्रिंग समझते है ? तो आपके लिए ये खबर जानना है जरूरी
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 3:40 AM

अगर आप हॉर्लिक्स (Horlicks) का सेवन रोजाना करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं.जी हां.. आपको यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब हॉर्लिक्स (Horlicks) हेल्दी ड्रिंक नहीं रही.

झारखंडवासी भी IRCTC के सस्ते Tour package का लाभ उठा सकेंगे, इन स्टेशन पर होगा ठहराव, पढ़ें पूरी डिटेल
अप्रैल 25, 2024 | 25 Apr 2024 | 3:36 AM

स्कूलों में गर्मी की छुट्टीयां पड़ने वाली हैं, ऐसे में सभी फॅमिली अपने बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर रहे होंगे. इसी बीच IRCTC आपके लिए एक बेहद ही खास स्कीम लेकर आया है. इस पैकेज में काफी कम बजट में आप