झारखंडPosted at: जनवरी 19, 2022 रांची समेत पांच जिलों में नए सरकारी वकील की नियुक्ति
अधिवक्ता एचएन विश्वकर्मा बने रांची के जीपी
रांची: रांची समेत राज्य के पांच जिलों में नए सरकारी वकील(जीपी) की नियुक्ति की गई है. विधि विभाग ने जीपी की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. जीपी झारखंड सरकार से संबंधित वादों में राय देंगे. आयुक्त, उपायुक्त, सीओ एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा सिविल वादों में जीपी से कानूनी राय ली जाती है. वर्तमान में सिविल कोर्ट रांची के जीपी मृत्युंजय नाथ शाहदेव हैं. जारी पत्र के अनुसार हृदय नाथ विश्वकर्मा रांची के नए जीपी होंगे. जबिक देवाशीष ज्योतिषी सरायकेला-खरसावां के, अब्दुल कलाम आजाद गोड्डा के, इंद्रनील चटर्जी पूर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) के एवं अमरेंद्र कुमार सहाय धनबाद के नए जीपी होंगे. वहीं विशाल शर्मा व शाह मोहम्मद को सिविल कोर्ट जमशेदपुर का अपर सरकारी वकील नियुक्त किया गया है. रांची जिला बार एसोसिएशन के सदस्य हृदय नाथ विश्वकर्मा 1983 में अपनी वकालत शुरू की थी. उन्हें लगभग 38 वर्षों का अनुभव प्राप्त है. इससे पूर्व भी वह सिविल कोर्ट रांची में दो बार अपर लोक अभियोजक (एपीपी) के पद पर रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें- स्कॉलरशिप का जल्द भुगतान करने का डीसी ने दिया निर्देश