Sunday, Apr 28 2024 | Time 04:33 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

जामताड़ा कांग्रेस की पूरी कमेटी बीजेपी में शामिल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत
लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका

प्रभात/न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क: आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बुधवार (06 मार्च ) को जहां जामताड़ा कांग्रेस जिला कमेटी की पूरी टीम BJP में सम्मिलित हो गए हैं. जो की झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के लिए एक और बड़ा झटका है. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर के सर्किट हाउस में सभी का स्वागत किया. इसमें जामताड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, महासचिव विमल कुमार भैया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बेबी पासवान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष युवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक शामिल थे. रंजन सिंह और जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष असलम अंसारी शामिल है. 

 


 

PM मोदी देश की बात करते हैं लेकिन परिवार आधारित पार्टियां अपने परिवार के बारे: बाबूलाल मरांडी 

इस मौके पर BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज देश में वंशवादी पार्टियां PM मोदी को रोकने के लिए एक साथ हो रही है. प्रधानमंत्री देश की बात करते हैं लेकिन परिवार आधारित पार्टियां अपने परिवार के बारे में सोचती है. यही वजह है कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ता अब प्रधानमंत्री के साथ आ रहे है. उन्होंने सभी कांग्रेस नेताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और जल्द जामताड़ा पहुंचकर सभी की भूमिका सुनिश्चित करने को कहा. इस बीच कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं ने विधायक इरफान अंसारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक इरफान अंसारी की कार्यशैली से नाराज कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ने की बात कही है. उन्होंने यह पत्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है. 

अधिक खबरें
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.

लोकसभा चुनाव के लिए JMM ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 5:36 AM

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जिसमें पार्टी के 40 नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन है वे झारखंड सहित ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम राज्य के लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे.

पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 3:13 AM

रांची के पूर्व सांसद और दिग्गज नेता राम टहल चौधरी प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी से अपनी सदस्यता वापस लेता है.

बिजली की आंख मिचौली शुरू, गर्मी की रात में राहत की उम्मीद नहीं
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 4:04 AM

भीषण गर्मी की मार के बीच अब राजधानी रांची में बिजली ने आंख मिचौली खेलनी शुरू कर दी है. बता दें, शहर के बड़े इलाके में बिजली संकट शुरू हो चुकी है. जिसके बाद अब गर्मी से बचने के लिए लोगों के पास कोई उपाय नहीं है.