Monday, May 6 2024 | Time 02:15 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


दीपिका को प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस में घमासान,दीपिका पांडे का कटा टिकट, प्रदीप यादव को बनाया उम्मीदवार

दीपिका को प्रत्याशी बनाने के बाद कांग्रेस में घमासान,दीपिका पांडे का कटा टिकट, प्रदीप यादव को बनाया उम्मीदवार
प्रिंस यादव/न्यूज़11 भारत 

गोड्डा/डेस्क: कांग्रेस के महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा था. कई दिनों से जगह-जगह पर दीपिका पांडे सिंह को टिकट मिलने के बाद कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे. जिसके बाद दीपिका पांडे सिंह का कांग्रेस पार्टी ने टिकट काट दिया और उनके जगह पर कांग्रेस के पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाया गया है. इसे लेकर कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव विकास सिंह के नेतृत्व गोड्डा अग्रसेन भवन में बड़ी बैठक हुई थी, जिसमे खुलकर ये बात कही गई थी कि पार्टी नेता राहुल गांधी लगातार ये बात कर रहे हैं कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी तो फिर ओबीसी के सर्वाधिक आबादी के बावजूद दीपिका पांडेय सिंह को टिकट देना अनुचित है. इसके साथ ही कार्यकर्ता प्रदीप यादव को हर हाल में उम्मीदवार बनाने के पक्ष में थे. अब यह देखना दिलचस्प होगा क्या प्रदीप यादव, फुरकान अंसारी दीपिका पांडे सिंह, भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को हरा पाते हैं या नहीं.

 

आपको बता दे कि अब निशिकांत दुबे के सामने के प्रदीप यादव चौथी बार चुनावी मैदान में होंगे वही गोड्डा लोकसभा से छठी बार भाग्य आजमाएंगे प्रदीप यादव, जिनमे एक बार 2002 मे उन्हें उपचुनाव में जीत मिली है. इधर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को गोड्डा लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा जा रहा है.

 


 

प्रदीप यादव को कांग्रेस पार्टी से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने फिर एक बार प्रदीप यादव के सोशल मीडिया पर तीखा प्रहार किया है. निशिकांत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है आज से मेरा प्रचार बंद, अब केवल चाय, खाना, नाश्ता व क्रिकेट. बलात्कार के आरोपी के खिलाफ कोई प्रचार नहीं. पहले भी निशिकांत दुबे ने कहा था अगर प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव को कांग्रेस टिकट देती है तो हम क्षेत्र में बिना प्रचार के जीत जाएंगे.
अधिक खबरें
आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में नहीं पहुंची बिजली, ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का फैसला
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 10:40 AM

आजादी से आज तक फुलवरिया बिरहोर टोला में बिजली नहीं रहने के कारण यहां के निवासियों द्वारा इस चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लेने पर शासन से लेकर प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. इस टोले में 75-80 घर हैं, जिसकी आबादी 500-550 है.

ईचागढ़ भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक, चुनाव की तैयारीयों पर हुई चर्चा
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 9:42 PM

चांडिल डैम रोड के अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल में भाजपा के चांडिल मध्य मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत रूप से फीता काटकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, रांची लोकसभा के संयोजक संजीव विजयवर्गीय, ईचागढ़ के विधानसभा संयोजक मधु गोराई और सह संयोजक सारथी महतो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

दोबारा झारखंड दौरे पर आएंगे पीएम मोदी, 12 मई को चतरा और 16 मई को कोडरमा में करेंगे जनसभा को संबोधित
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:08 AM

हाल ही में राज्य के दौरे से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को दोबारा झारखंड की धरती पर आएंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को चतरा लोकसभा के सिमरिया के मुरुवे मैदान में दोपहर 3 बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री 16 मई को भी झारखंड आएंगे. वह गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमअरवाड़ मैदान में सुबह 8 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

बैंक कर्मचारियों को अब सफ्ताह में मात्र इतने दिन ही करने होंगे काम. इस दिन से मिलेगी मंजूरी
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 8:04 AM

क कर्मचारियों के द्वारा हफ्ते में दो दिन की छुट्टी को लेकर भारतीय बैंक संघ और कर्मचारी युनियन के बीच पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं बस इसपर सरकार की मंजूरी बाकी रह गई है. बैंक कर्मचारी की दो दिनों की छुट्टी की मांग को बहुत जल्द पूरी की जा सकती है.

सीता सोरेन का शिकारीपाड़ा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, नलिन सोरेन को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने का किया आह्वान
मई 05, 2024 | 05 May 2024 | 7:50 PM

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामकान्दर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ. जिसमें शिकारीपाड़ा के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे, इसलिए इसे संयुक्त कमेटी सम्मेलन का नाम दिया गया.