Friday, Mar 29 2024 | Time 17:22 Hrs(IST)
 logo img
  • बुंडू में मतदान केंद्र में चुनाव शांतिपूर्ण करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेंगे: डीसी रांची
  • छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
  • झुमरी तिलैया बाईपास में निर्माणाधीन फोरलेन से वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही लोगों को परेशानी
  • मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बिजली खराब होने से मरीज और उनके परिजन काफी परेशान
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न कोषांगों का किया समीक्षा
  • बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों की नकली शराब जब्त, 20 हजार लीटर स्प्रिट बरामद
  • पुरुलिया के बलरामपुर क्षेत्र की नाबालिग को आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
  • सभी कोषांग चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करें: डीसी, सिमडेगा
  • धर्म जाति की राजनीति करती है भाजपा और कांग्रेस: एनोस एक्का
  • जमशेदपुर के आजाद नगर में एमओ एकेडमी स्कूल की शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, मची अफरा तफरी
  • रंका रघुनाथ अखाड़ा में रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने को लेकर किया गया बैठक
झारखंड


22 साल बाद मांडर की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया

2000 के चुनाव में जीते थे कांग्रेस के सिंबल पर देव कुमार धान
22 साल बाद मांडर की जनता ने कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया

न्यूज11 भारत


रांची: शिल्पी नेहा तिर्की की जीत के कई मायने राजनीतिक विशेषज्ञ निकाल रहे हैं. गौर करने वाली बात है कि 22 वर्ष बाद कांग्रेस को मांडर की जनता का साथ मिला है, वह भी विधानसभा उप चुनाव में शिल्पी नेहा तिर्की ने यह कीर्तिमान बनाया है, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 23517 मतों से हरा कर कांग्रेस को नयी गति प्रदान की है. इस जीत से कांग्रेस पार्टी ने लंबे अरसे के बाद दूसरी बार मांडर विधानसभा सीट से जीत का स्वाद चखा है. 2000 में कांग्रेस के टिकट पर देव कुमार धान चुनाव जीते थे. उसके बाद लगातार चार चुनावों में कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था. 2005, 2009 और 2019 तक के विधानसभा चुनाव में बंधु तिर्की तीन बार विधायक बने. 2005 में बंधु तिर्की यूजीडीपी की टिकट पर, 2009 में झारखंड जनाधिकार पार्टी और 2019 में झारखंड विकास मोरचा की टिकट पर चुनाव जीता था. 2014 में भाजपा प्रत्याशी रही गंगोत्री कुजूर को मांडर की जनता ने विजयी बनाया था.


ये भी पढ़ें... माझी परगना माहाल, धाड़ दिशोम के दो दिवसीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री हुए शामिल, कहा


सबसे कम उम्र में झारखंड विधानसभा पहुंचने का बनाया रिकार्ड

मांडर विधानसभा उप चुनाव में निर्वाचित होने के बाद  शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड की सबसे कम उम्र की विधायक बन गयी है. 2019 के विधानसभा चुनाव में बड़कागांव से कांग्रेस प्रत्याशी रही अंबा प्रसाद सबसे कम उम्रवाली विधायक बनने का गौरव हासिल किया था. 2019 में अंबा प्रसाद की उम्र 31 वर्ष थी. मांडर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रही शिल्पी नेहा तिर्की 29 वर्ष की हैं. उन्होंने झारखंड विधानसभा में अब सबसे कम आयु में विधायक बनने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अपने पिता के खाली हुए सीट पर उन्होंने परिवार की परंपरा और कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत किया है. शिल्पा नेहा तिर्की की जीत के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए  नया रिकार्ड बना दिया है. कांग्रेस पार्टी वर्तमान में झाऱखंड की ऐसी पार्टी हो गयी है, जिसके पास सबसे अधिक महिला विधानसभा सदस्य हैं. झारखंड विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की पांच महिला विधायक हैं. इसमें दीपिका पांडेय सिंह, ममता देवी, पूर्णिमा नीरज सिंह और अंबा प्रसाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व ढाई साल से कर रही हैं. अब इनकी चौकड़ी में पूर्व विधायक बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल हो गयी है. आब झारखंड विधानसभा में कांग्रेस के कुल 18 विधायक हो गये हैं. झारखंड से कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा सांसद हैं, जिन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव में चाईबासा से जीत हासिल की थी.

अधिक खबरें
चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार, AJSU पार्टी ने की घोषणा
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:57 AM

NDA गठबंधन में गिरिडीह की सीट AJSU के खाते में आई है. बता दे कि पार्टी ने घोषणा करते हुए चंद्रप्रकाश चौधरी को गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. AJSU संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसले पर लगी मुहर.

छात्रों ने लगाया JPSC प्रबंधक और राज्य सरकार पर JPSC परीक्षा में धांधली का आरोप
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 3:25 PM

झारखंड में 17 मार्च को JPSC की परीक्षा आयोजित की गयी थी. पूरे राज्य इसके लिए में 834 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. लेकिन छात्रों ने जामताड़ा और चतरा में पेपर लीक और गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. आपको बता दें कि परीक्षा के दिन ही एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें ओएमआर सीट लेकर अभ्यर्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा दे रहे हैं.

Weather Update: झारखंड में गर्मी देने लगी है दस्तक, राजधानी में 35 डिग्री पहुंचा तापमान
मार्च 29, 2024 | 29 Mar 2024 | 10:06 AM

झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है. मार्च महीने के खत्म होते-होते अब रांची में भी गर्मी की शुरूआत लगभग शुरू हो गई है. झारखंड में भी मौसम ने अपने तेवर बदलने शुरू कर दिए हैं. रांची समेत कई जिलों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है.

झारखंड में 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 8:59 PM

झारखंड के लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस, RJD और JMM ने समझौता कर लिया है सूत्रों की मने तो कांग्रेस 7 सीटों (रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, गोड्डा, खूंटी, धनबाद और चतरा) पर चुनाव लड़ेगी

राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा एनडीए : सुदेश महतो
मार्च 28, 2024 | 28 Mar 2024 | 7:12 PM

आज भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की