Friday, Sep 29 2023 | Time 12:36 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
  • AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
  • झारखंड में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार, वज्रपात की भी संभावना
  • बिरसा चौक के महतो होटल में अगलगी, कई सामान जलकर खाक
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया अंदाज पहुंचे कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट, बढ़ई के साथ किया काम
  • रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
  • जामताड़ा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार
  • ATS की कार्रवाई, 5 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
  • पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
झारखंड


झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

13 इंजीनियरिंग कॉलेजों के 3758 सीटों पर होगा नामांकन
झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू
न्यूज11, भारत

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) की तरफ से राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जेइइ एडवांस 2022 में सफल हुए अभ्यर्थी राज्य के 13 इंजीनियरिंग कॉलेज के 3758 बी-इ और बी-टेक सीट के लिए आवेदन 13 से 20 सितंबर तक वेबसाइट www.jceceb.jharkhand.gov.in के जरिये कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन के लिए जेनरल, इडब्ल्यूएस, बीसी-1 व बीसी-2 को पांच सौ रुपये और एससी-एसटी व महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थी नि:शुल्क आवेदन कर सकेंगे. आवेदन में किसी तरह की त्रुटि को सुधारने के लिए 21 और 22 सितंबर तक का समय मिलेगा. विद्यार्थियों के प्राप्त आवेदन के आधार पर पर्षद राज्य स्तरीय मेधा सूची 24 सितंबर को जारी करेगी.

 

इसमें शामिल अभ्यर्थियों को पहले चरण की काउंसेलिंग में शामिल किया जायेगा. विद्यार्थियों को च्वाइस फिलिंग में मदद मिले इसके लिए पर्षद ने आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में उपलब्ध संकाय व सीट की विस्तृत जानकारी साझा की है.

 

पहले चरण की काउंसेलिंग 26 से :

 

राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग सीटों के लिए पहले चरण की काउंसेलिंग 26 सितंबर से शुरू होगी. इस दिन से मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी ऑनलाइन काउंसेलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 03 अक्तूबर तक कर सकेंगे. जेनरल, इडब्ल्यूएस, बीसी-1 व बीसी-2 को 400 रुपये, एससी-एसटी व महिला अभ्यर्थियों को 250 रुपये और दिव्यांग अभ्यर्थी से उनकी श्रेणी के आधार पर काउंसेलिंग शुल्क अदा करना होगा.

अभ्यर्थियों को चार और पांच अक्तूबर तक का समय दिया जायेगा. जेसीइसीइबी अभ्यर्थियों का प्रोविजनल सीट एलॉटमेंट लेटर 10 अक्तूबर को जारी करेगी. एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के क्रम में आंशिक नामांकन शुल्क (पार्सियल एडमिशन फीस) 1000 रुपये चुकाना होगा. इसके बाद 15 अक्तूबर तक संबंधित विद्यार्थी इंजीनियरिंग कॉलेज में दस्तावेज जांच करा कर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. 13 इंजीनियरिंग कॉलेज के विभिन्न संकाय में 3758 सीट.

 

कॉलेज का नाम कुल सीट

बीआइटी सिंदरी, धनबाद                  680

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पलामू          300

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी          210

रामगोविंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोडरमा          336

गुरुगोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस 240

आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची          210

बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी                  157

केके कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट          420

आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी          350

सीआइटी, टाटीसिलवे, रांची                  390

डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी          180

मेरीलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट          225

अवध इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटेरिंग टेक्नोलॉजी 60

 

अधिक खबरें
AJSU का तीन दिवसीय महाधिवेशन आज से, देश-विदेश से जुटेंगे कई बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 11:48 AM

राजधानी रांची के मोरहाबादी में आजसू पार्टी आज से तीन दिवसीय महाधिवेशन कार्यक्रम शुरू हो रहा है. जिसे लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है. इस महाधिवेशन में बुद्धिजीवी और सामाजिक लोगों का जुटान होगा

रांची के बुढ़मू में अपराधियों ने अवैध बालू से लदे हाइवा को जलाया
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 10:16 AM

जधानी रांची के बुढ़मू में अवैध बालू से लदे हाइवा को अपराधियों ने जला दिया. घटना बुढ़मू केरेडारी सिमांत क्षेत्र अंतर्गत हेंदेगीर मुख्य मार्ग का है.

ईद मिलादुन्नबी पर आज निकाला जाएगा जुलूस, प्रशासन ने कई रूट में किए बदलाव
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 7:35 AM

ईद मिलादुन्नबी पर राजधानी के कई इलाकों से गुरूवार को जुलूस निकाला जाएगा. इससे लेकर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है.

पंडरा गोलीकांड: 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने मनीष के सिर से निकाली गोली
सितम्बर 29, 2023 | 29 Sep 2023 | 7:18 AM

राजधानी रांची के पंडरा ओपी इलाके में मनीष नामक युवक पर गोलीबारी मामला सामने आया था. यह घटना बुधवार की दोपहर पंडरा ओपी क्षेत्र के एलएन मिश्रा कॉलोनी के पास हुई थी.

चाईबासा में नक्सलियों ने बनाया सुरक्षाबल के जवानों को निशाना, घायल तीनों जवान एयरलिफ्ट कर रांची लाये गए
सितम्बर 28, 2023 | 28 Sep 2023 | 2:12 AM

झारखंड में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है.चाईबासा के तुम्बाहाका और सुरजुमबुरू के बीच सुरक्षाबल के जवान आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए .