रांची: झारखंड में बड़े स्तर पर 80 जिला न्यायिक अधिकारियों का तबादला हुआ है. रांची फैमिली कोर्ट के न्यायधीश पीयूष कुमार की तैनाती दुमका के फैमिली कोर्ट में हुई है. झारखंड में बड़े स्तर पर जिला न्यायिक अधिकारियों के तबादलें और तैनाती की गई हैं. झारखंड हाइकोर्ट ने 28 अगस्त का कुल 80 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और तैनाती की अधिसूचना लिस्ट जारी की गई.
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अंबुजनाथ के द्वारा शनिवार को जारी किए अधिसूचना लिस्ट के मुताबिक फैमिली कोर्ट, रांची के प्रधान न्यायाधीश पीयूष कुमार का स्थानंतरण दुमका के प्रधान एवम सत्र न्यायाधीश के पद तैनाती की गई है. वहीं राजेंद्र बहादुर पाल प्रेसिडिंग ऑफिसर लेबर कोर्ट देवघर को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश लोहरदगा, महेंद्र प्रसाद सचिव झारखंड लेजेस्लेटिव एसेंबली रांची को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सिमडेगा, ओम प्रकाश पांडे प्रेसिडिंग लेबर ऑफिसर कोर्ट बोकारो को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जामताड़ा और सत्यप्रकाश, प्रधान जज फैमिली कोर्ट धनबाद को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, खूंटी सहित 80 न्यायिक अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया इनमे 8 अधिकारी ऐसे भी है,जिन्हें पदोन्न्ति दी गई.
ये भी पढ़ें- दलाल के झांसे में अब नहीं आएंगे मरीज, RIMS में इलाज के लिए मंत्री और विधायक ऐसे करेंगे मदद
ये न्यायिक अधिकारी कहां थे और कहां गए
- पीयूष कुमारए प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट रांची . प्रधान एवम सत्र न्यायाधीश दुमका
- राजेंद्र बहादुर पाल प्रेसिडिंग आॅफिसर लेबर कोर्ट देवघर. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश लोहरदगा
- महेंद्र प्रसाद सचिव झारखंड, लेगिसलेटिव एसेंबली रांची. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश सिमडेगा
- ओम प्रकाश पांडे प्रेसिडिंग ऑफीसर लेबर कोर्ट बोकारो. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जामताड़ा
- सत्यप्रकाशएप्रधान जज फैमिली कोर्ट धनबाद. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश,खूंटी
निम्न अधिकारियों को प्रधान जिला न्यायधीश एसआई के पद पर पदोन्नत किया गया
- संजय कुमार सदस्य सचिव,एससीएमएस झारखंड हाईकोर्ट रांची
- अनिल कुमार मिश्रा. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश देवघर
- मार्तंड प्रताप मिश्रा. अपर न्यायिक आयुक्त रांची
- रमाशंकर सिंह- जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रांची
- शंभू लाल साव- जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, गढ़वा (रांची में स्थानान्तरण के आदेश के तहत)
- कौशल किशोर झा, जिला एवं अपर सत्र न्यायधीश,हजारीबाग
- मो.तौफीक उल हसन, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, डालटनगंज
- राजकमल मिश्रा, ओएसडी महामहिम राज्यपाल, झारखंड