रांची: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए झारखंड के 8 एथलीट को शॉर्टलिस्ट व 9 को रिजर्व रखा गया है. चयनित एथलीटों की घोषणा भारतीय एथलेटिक्स संघ ने किया है. इन खिलाड़ियों का चयन 2021 में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. 2022 हरियाणा में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जाएगा. झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने बताया कि झारखंड से चयनित खिलाड़ी खुद खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पोर्टल पर जाकर अपना इन्ट्री करा ले.
चयनित एथलीट
सदानंद कुमार- 100 मी. (जेएसपीएस)
मो. शदाब- 1500 मी. (गिरिडीह)
विशाल कुमार- त्रिकूद (साई रांची)
विशाल बहादुर- त्रिकूद (साई रांची)
पंकज यादव- शॉर्टपुट (रांची)
बालिका
सुप्रीती कच्छप- 3000 मी. (गुमला)
संजना लकड़ा- ऊंची कूद (रांची)
प्रेमलता करकेट्टा- त्रिकूद (साई रांची)
रिजर्व
अंशु सिंह- 200 मी. (साई रांची)
रामचंद्र सांगा- 400 मी. (रांची)
विकास महतो- 400 मी. (लोहरदगा)
रॉबिन सिंह-110 मी. हर्डल्स गिरिडीह)
रतन कुमार- 3000 मी. (साहेबगंज)
विशाल कुमार- लंबी कूद (साई रांची)
अभिनय मिंज- लंबी कूद (जेएसएसपीएस)
बालिका
विशाखा सिंह- 100, 200 मी. (साई रांची)
प्रेमलता करकेट्टा- लंबी कूद (साई रांची)