Saturday, Mar 25 2023 | Time 00:23 Hrs(IST)
 logo img
" "; ";
देश-विदेश


हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 74.05 फीसदी हुआ मतदान

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 74.05 फीसदी हुआ मतदान
न्यूज11 भारत







रांचीः हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग समाप्त हो गयी है. यहां किसकी सरकार बनेगी, यह सवाल सबकी जुबान पर हैं. प्रदेश में शनिवार को रिकार्ड मतदान हुआ है. शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रिकार्डतोड़ 74 फीसदी मतदान हुआ. नवीनतम आंकड़े रविवार सुबह उपलब्ध कराया गया. इसमें कहा गया कि अनुमानित रुझान के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुल मतदाताओं में से 74.05 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

 

2017 में हिमाचल प्रदेश में 75.6 प्रतिशत दर्ज किया गया था. राज्य  में 55 लाख से अधिक मतदाता हैं. अपना वोट डालने के बाद कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के लॉन्गवुड में कहा कि रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा. आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है. वह भाजपा की बी  टीम है और वोट काटने के लिए उम्मीदवार पार्टी ने दिये हैं. हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं लोगों से यही अनुरोध करूंगी कि आप विकास और काम के नाम पर वोट दीजिए, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास किया है और आगे भी कांग्रेस ही हिमाचल का विकास बढ़ा सकती है.

 


 

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र की दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन त्योहार का दिन होता है जिस दिन जनता अपने मतों का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार पांच साल के लिए चुनती है.  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही. पुरानी पेंशन योजना को हटाने वाले और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को लागू करने वाली कांग्रेस पार्टी ही थी. ये चाहते तो पहले ही कर लेते. ये सिर्फ झूठे वादे करते हैं. उन्होंने कहा कि कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होगा. क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं. वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 44 पर जाकर मतदान  किया. 
अधिक खबरें
संसद से वायनाड सांसद की सदस्यता रद्द, राहुल गांधी पर भारी पड़ी मोदी उपनाम पर टिप्पणी
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 3:34 PM

स वक्त की बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है. बता दें 2019 के चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर की गयी टिप्पणी के बाद गुजरात के सूरत कोर्ट में उनपर मान हानि का केस दर्ज किया गया था.

राहुल गांधी हुए संसद से अयोग्य घोषित, सचिवालय से जारी हुआ नोटिफिकेशन
मार्च 24, 2023 | 24 Mar 2023 | 2:44 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया गया है. बता दें 2019 के चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर की गयी टिप्पणी के बाद गुजरात के सूरत कोर्ट में उनपर मान हानि का केस दर्ज किया गया था. अब बड़ी खबर ये है कि कांग्रेस के युवराज माने जाने वाले राहुल गांधी की सदस्यता संसद से रद्द हो गयी है. अब राहुल गांधी चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे.

देश में H3N2 और कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक
मार्च 22, 2023 | 22 Mar 2023 | 6:43 PM

देश के कई हिस्सों (राज्यों) में H3N2 वायरस ने पहले ही लोगों को अपनी चपेट में लेने शुरू कर दिए है इस बीच अब कोरोना वायरस के मामले भी लगातार बढ़ते ही जा रहे है. बता दें, देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर सरकार चिंता में और अब केंद्र सरकार अलर्ट भी हो गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आज एक अहम बैठक बुलाई.

5G छोड़िए! अब देश में आ रहा 6G, प्रधानमंत्री मोदी ने पेश किया 6G विजन डॉक्यूमेंट
मार्च 22, 2023 | 22 Mar 2023 | 5:11 AM

देश में 5जी सर्विस के शुरू होने से पहले ही लोगों ने 4G फोन छोड़ 5G फोन लेने शुरू कर दिए थे. देश में 5G सर्विस के शुरू होने से लोगों को इसका सर्विस भी मिल रहा है. बता दें, पिछले साल 1 अक्टूबर को पीएम मोदी ने ही देश में 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया गया था. बहरहाल ये रही 5G की बात. लेकिन अब हमारा देश 6G टेक्निॉलोजी की ओर आगे बढ़ रहा है.देश में 5G लॉन्चिंग में भले ही देरी हुई हो लेकिन 6G को लेकर देश अभी से तैयारी में जुट गई है.

PM मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर मामले में पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार, 138 लोगों पर FIR
मार्च 22, 2023 | 22 Mar 2023 | 1:07 AM

राजधानी दिल्ली में पुलिस ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर मामले में बड़ी कार्रवाई की है. मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है बता दें, करीब 138 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें से 36 लोगों पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है