Wednesday, Apr 24 2024 | Time 10:04 Hrs(IST)
 logo img
  • झापा प्रत्याशी के नॉमिनेशन के लिए सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ता के साथ एनोस एक्का खूंटी रवाना
  • झापा प्रत्याशी के नॉमिनेशन के लिए सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ता के साथ एनोस एक्का खूंटी रवाना
  • हजारीबाग के टूरिस्ट भवन में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
  • गुमला: चैनपुर में झुलसाने वाली गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान
  • गुमला: चैनपुर में झुलसाने वाली गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान
  • डीसी व एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, देखा सिस्टम ठीक से काम कर रहा या नहीं
  • डीसी व एसएसपी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, देखा सिस्टम ठीक से काम कर रहा या नहीं
  • गर्मी का कहर, लू से महिला ने तोड़ा दम
  • गढ़वा जिले के कंचनपुर गांव के कॉलोनी भुइयां टोला की जमीनी हकीकत, नहीं पहुंची सरकार की योजनाएं
  • गढ़वा जिले के कंचनपुर गांव के कॉलोनी भुइयां टोला की जमीनी हकीकत, नहीं पहुंची सरकार की योजनाएं
  • डीसी व एसएसपी ने गैताडीह में वल्नरेवल पॉकेट के मतदाताओं से किया संवाद, बोले: बिना प्रलोभन के भयमुक्त होकर करें मतदान
  • सिमडेगा में जहरीले सांपों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, फिर से एक बार अलग-अलग जगह पर दो लोगों को जहरीले सांप ने काटा
  • Weather Update: बारिश के बाद गर्मी से मिली राहत; आज से फिर बढ़ेगा तापमान, हीट वेव चलने की संभावना
  • एमजीएम कॉलेज में रैगिंग के मामले में छात्र को किया गया 15 दिन के लिए सस्पेंड
  • एमजीएम कॉलेज में रैगिंग के मामले में छात्र को किया गया 15 दिन के लिए सस्पेंड
झारखंड


झारखंड के 7 अधिकारियों का तबादला

झारखंड के 7 अधिकारियों का तबादला
न्यूज़11 भारत

 

झारखण्ड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 7 अधिकारीयों के तबादले की अधिसूचना जारी की है.

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कोडरमा के पद पर पदस्थापित सुमन पाठक की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक उपनिदेशक हिन्दी, श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के पद पर पदस्थापित किया है.

 

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, गढ़वा के पद पदस्थापित अमर कुमार की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया है.

 

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नीलाम्बर- पीताम्बर पुर (लेसलीगंज) पलामू के पद पर अधिसूचित सीमा दीपिका टोप्पो की सेवा ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित किया गया है. दीपिका टोप्पो को दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 (एक्ट 2, 1974) की धारा 20 के तहत्‌ सिमडेगा के लिए दण्डाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गयी है.

 


 

उमा महतो, झा0प्र0से0 को निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के पद से अपर समाहर्त्ता, लोहरदगा के पद पर पदस्थापन से विलोपित किया गया है. उमा महतो निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सरायकेला-खरसावां के पद पर यथावत बनी रहेंगी.

 

रजनी रेजीना इन्दवार की सेवा अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु राजस्व, निबंधन एवं भूमिसुधार विभाग, झारखण्ड, रांची को सौंपने संबंधी विभागीय अधिसूचना संख्या 6021 दिनांक 23.09.2021 के क्रम संख्या-6 को विलोपित किया गया है. रजनी इन्दवार को सहायक, बन्दोबस्त पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित करते हुए इनकी सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, रांची को सौंपी गयी है.

 

कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमडेगा के पद पर पदस्थापित रेणु बाला की सेवा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन हेतु अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड, tet wr सौंपी गयी.

 

अपर समाहर्त्ता, गोंड्डा के पद पर पदस्थापित जुल्फिकार अली, झा0प्र/से0 (कोटि क्रमांक- 798,/03, गृह जिला- पलामू) को स्थानांतरित करते हुए आयुक्त के सचिव, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

 


अधिक खबरें
हजारीबाग में युवतियों के लिए नौकरी बना चुनावी मुद्दा, युवतियों पर दबाव नौकरी नही मिलती तो शादी को दें प्राथमिकता
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 9:52 AM

हजारीबाग में उच्च शिक्षा हासिल कर रही युवतियों खासकर मुस्लिम युवतियों लिए नौकरी भी एक चुनावी मुद्दा बन गया है. हजारीबाग में उच्च शिक्षा हासिल कर रही 90 प्रतिशत युवतियों को खासकर मुस्लिम युवतियों के परिजनों ने उन्हें सलाह दी है की बस..! बहुत पढ़ाई हो गई.

झापा प्रत्याशी के नॉमिनेशन के लिए सिमडेगा से हजारों कार्यकर्ता के साथ एनोस एक्का खूंटी रवाना
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 9:23 AM

खूंटी लोकसभा सीट झापा (एनोस गुट) के प्रत्याशी अपर्णा हंस आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे. अपर्णा हंस को समर्थन देने के लिए झापा के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ खूंटी के लिए रवाना हो गए है.

विवादास्पद महुदी गांव में जुलूस निकालने के मामले में  पूर्व विधायक लोकनाथ महतो समेत 56 नामजद और 1000 अज्ञात पर केस दर्ज
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 9:11 AM

बड़कागांव के महुदी गांव में रामनवमी जुलूस विवाद से संबंधित हुई घटित घटना को लेकर अंचलाधिकारी बालेश्वर राम के द्वारा बड़कागांव थाना में दो अलग-अलग मामले दर्ज कराया गया है. दोनों केस में कुल 56 नामजद और 1000 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

हजारीबाग के टूरिस्ट भवन में लगी आग, लाखों का नुकसान, दमकल विभाग ने एक घंटे में पाया आग पर काबू
अप्रैल 24, 2024 | 24 Apr 2024 | 9:00 AM

हजारीबाग के हरनगंज स्थित टूरिस्ट भवन में सुबह 7:30 बजे आग लग गई. आग कैसे लगी इसका खुलासा होना बाकी है. कर्मियो के अनुसार आग भवन मुख्य भवन के मुख्यद्वार पर बनाए गए थर्मोकोल के साज-सज्जा में लगी.

JPSC PCS Prelims Result: जारी हुआ JPSC Civil Services का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट
अप्रैल 23, 2024 | 23 Apr 2024 | 6:29 AM

सोमवार देर रात झारखंड लोक सेवा आयोग( JPSC) ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस एग्जाम में 7,011 अभ्यर्थी सफल हुए है. जो विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल हुए है वो मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे. बता दें कि 17 मार्च को ये परीक्षा आयोजित की गयी थी.