न्यूज 11 भारत
रांची : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की सुगबुगाहट के बीच झारखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार घट रही है. एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 100 से कम हो गया है. वहीं, राहत की खबर ये भी है कि 51 फीसदी लोग एंटी कोरोना वैक्सीन के सुरक्षा घेरे में शामिल हो गए. राज्य में 2,41,21,312 को पहला और इतने ही लोगों को दूसरा डोज यानि 4,82,42,624 वैक्सीन डोज देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. जिसमें दोनों डोज मिलाकर 2,47,73,529 डोज झारखंड के लोगों को दिया जा चुका है. मतलब 69.26 लोगों को पहला और 33.44 लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है. ओवरऑल 51.35 प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है. मालूम हो कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य सरकार का वैक्सीनेशन के लिए लगातार प्रयास जारी है. सभी एज ग्रुप (Age Group) के लोगों को टीका लगाया जा रहा है.
युवा जोश पर भारी पड़ रही बुजुर्गों की संजीदगी
राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी एज ग्रुप के लोगों को वैक्सीनेट किया जाए. शुरू में कोरोना के घातक रूप को देखने के बाद वैक्सीन लेने वालों की भीड़ केंद्रों पर नजर आती थी. वैक्सीन लेने के लिए घंटो लोग इंतजार करते दिखे थे. खासकर युवाओं में वैक्सीनेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था. मगर अब कोरोना के दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही वैक्सीन लेने वालों युवाओं का जोश भी ठंडा हो गया है. 18-44 साल एज ग्रुप के लोगों को देखें तो 66 प्रतिशत पहला डोज और 28 प्रतिशत दूसरा डोज लिए हैं. जबकि, 45-59 साल एज ग्रुप और 60 साल से अधिक उम्र के 69 प्रतिशत ने पहला और 38 प्रतिशत ने दूसरा डोज ले लिया है.
किस Age Group का कितना है टारगेट
कैटेगरी |
फर्स्ट डोज टारगेट |
अचीवमेंट |
प्रतिशत % |
हेल्थ वर्कर |
209658 |
208161 |
99 |
फ्रंट लाइन वर्कर |
368391 |
365648 |
99 |
18-44 साल |
15734636 |
10441225 |
66 |
45-59 साल |
5155113 |
3544342 |
69 |
60 साल से अधिक |
3231563 |
2147503 |
66 |
इसे भी पढ़ें, JPSC मुख्य परीक्षा की तिथि तय : 28 से 30 जनवरी को 14 सेंटर पर होगी परीक्षा
कैटेगरी |
सेकंड डोज टारगेट |
अचीवमेंट |
प्रतिशत % |
हेल्थ वर्कर |
209658 |
182608 |
87 |
फ्रंट लाइन वर्कर |
368391 |
314233 |
85 |
18-44 साल |
15734636 |
4387269 |
28 |
45-60 साल |
5155113 |
1953413 |
38 |
60 साल से अधिक |
3231563
|
1229127 |
38 |