Sunday, Apr 28 2024 | Time 16:28 Hrs(IST)
 logo img
  • प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, पुलिस ने 3 लोगों को दबोचा
  • सिंगापुर-हांगकांग के बाद अब मालदीव ने भी इन भारतीय मसालों पर लगाया बैन
  • ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम में मनाया गया विश्व सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस
  • 1 मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरेंगे जयराम महतो
  • Good News! देश में अब जल्द दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, भागलपुर और हावड़ा के बीच चलने की भी खबर
  • मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी ने water on wheels अमृत धारा का उद्घाटन किया
  • राज्यस्तरीय जांच दल ने किया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण
  • राज्यसभा सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे हजारीबाग, कहा मनीष की जीत तय
  • हजारीबाग में सीसीएल और एनटीपीसी की खदानों से प्रतिदिन सौ टन कोयला, नदी घाटों से पचास हजार सीएफटी बालू का रोज हो रहा है अवैध खनन
  • कोडरमा में बढ़ती गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
  • कांग्रेस को बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा
  • कोई मतदाता छूटे नहीं लक्ष्य को लेकर आयोजित हुआ VoteWalkathon
  • सिटी SP व SDO ने घाघीडीह जेल में डेढ़ घंटे तक की छापामारी
  • सिटी एसपी ने सरायकेला जिला की सीमा पर बने चेक नाका का किया औचक निरीक्षण
झारखंड


झारखंड में खोले जाएंगे 325 मॉडल स्कूल, बालिगुमा में शिलान्यास समारोह में बोले CM चंपई सोरेन

झारखंड में खोले जाएंगे 325 मॉडल स्कूल, बालिगुमा में शिलान्यास समारोह में बोले CM चंपई सोरेन
न्यूज11 भारत

जमशेदपुर/डेस्क: 68 लाख रुपए की लागत वाली मेधा डेयरी के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 325 मॉडल स्कूल खोले जाएंगे. यहां अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी. प्रदेश में 30 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी. मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में मातृ भाषा में पढ़ाई होगी. संथाली, हो, उड़िया बांग्ला आदि मातृभाषा के टीचर रखे जाएंगे. ताकि झारखंड की भाषा संस्कृति को बचाया जा सके. 

 

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही 9 लाख लोगों को मिलेगा अबुआ आवास

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्म होते ही पहले चरण में 9 लाख परिवारों को तीन कमरों वाला अबुआ आवास दिया जाएगा. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि अबुआ आवास के लिए 29 लाख से अधिक आवेदन आए है. इनकी जांच कर ली गई है. 20 लाख आवेदन सही पाए गए है. इन सभी को चरणवार अबुआ आवास दिया जाएगा. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार ने झारखंड का विकास रोक दिया था. सैकड़ों प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए थे. यहां तक की मेधा डेयरी का प्लांट भी लटक गया था. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही विकास कार्य दोबारा शुरू हुए है. 

 


 

चांडिल डैम से पटमदा व बोड़ाम को दिया जाएगा पानी

 उन्होंने कहा कि चांडिल डैम से पटमदा, बोड़ाम और नीमडीह आदि प्रखंडों को पानी दिया जाएगा. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा की झारखंड का विकास केंद्र सरकार को हजम नहीं हो रहा था. इसीलिए उनके युवा नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया.  मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड की जनता इसका बदला लेगी. लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन सभी 14 सीटों पर चुनाव जीतेगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने निर्णय लिया कि है कि हर परिवार को पेंशन देना है. इसी को लेकर बुधवार को 1 लाख 98 हजार लोगों को स्वीकृति पत्र दिया गया है. पहली किस्त भी दी गई है.

 

उन्होंने कहा कि झारखंड सोने की चिड़िया है. दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश के लोगों ने इसे लूटा और झारखंड के लोग जैसे के तैसे रह गए. मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्र लेख, विधायक मंगल कालिंदी, पोटका के विधायक संजीव सरदार और बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती ने भी जनता के सामने अपनी बात रखी. 

 

अधिक खबरें
बिशुनपुरा BDO ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 2:03 PM

गढ़वा जिले के विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का शव अपने सरकारी आवास विशुनपुरा में कुंडी के रस्सी से झूलता पाया गया. घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है. सूचना मिलते ही उपायुक्त शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सरकारी आवास पर रात में ही पहुंच कर मामले की जानकारी ली.

Jharkhand Weather update: झारखंड में भीषण गर्मी से राहत नहीं, 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
अप्रैल 28, 2024 | 28 Apr 2024 | 12:11 PM

झारखंड में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है. इसके साथ ही हीट वेब का भी अलर्ट जारी कर किया गया है. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में झलसाने वाली गर्मी पड़ रही है. राज्य के 16 जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया जा रहा है.

लोकसभा चुनाव के बीच जमानत नहीं मिली तो..वोट नहीं दे सकेंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:42 AM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग बीते 26 अप्रैल को हो चुकी है अब 5 चरणों का मतदान होना बाकी है. चौथे चरण के मतदान के साथ 13 मई से झारखंड में 14 सीटों के लिए वोटिंग होगी. राज्य में चार चरणों में चुनाव होंगे. लेकिन इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहित राज्य के कई जेलों में बंद कैदी और विचाराधीन बंदी अपने मतदान का प्रयोग नहीं कर सकेंगे.

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड आएंगे राहुल गांधी !
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 7:56 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी झारखंड आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 या 5 मई को वे झारखंड आ सकते हैं.

रांची में News11 Bharat के कैमरे में कैद हुईं बालू के काले खेल से पैसा लेते इटकी थाना प्रभारी की Exclusive तस्वीरें
अप्रैल 27, 2024 | 27 Apr 2024 | 6:53 AM

राजधानी रांची के इटकी में बालू का काला खेल धड़ल्ले से खुलेआम चल रहा है, जिसका वीडियो न्यूज11 भारत के कैमरे में कैद हो गई है. दरअसल रांची के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े हाइवा से बालू का अवैध कारोबार चल रहा है.