न्यूज़11भारत
रांची: झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राज्य का मान सम्मान बढ़ाया है. तीन महिला हॉकी खिलाड़ी जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी चैंपियनशिप खेलने विदेश जाएंगी. झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग, सलीमा टेटे व संगीत कुमारी का चयन भारतीय हॉकी टीम में जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए किया गया है. साउथ अफ्रीका में 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक वर्ल्ड कप खेला जाएगा. भारतीय टीम 27 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएगी.
इसे भी पढ़े...हेलमेट बेचने वाले दुकानदार हो जाएं सावधान, हो सकती है कार्रवाई