सरफराज कुरैशी/न्यूज 11 भारत
कोरोना संक्रमण की दौरान अपनों को खोने वाले गरीब परिवारों को पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य जारी है. इसके तहत रांची में ऐसे 164 गरीब परिवार चिह्नित किए गए जिनके कमाऊ सदस्य की मौत हो गई या उनके गुजर-बसर में दिक्कतें आ रही हैं. ऐसे 93 परिवारों को पेंशन योजना से जोड़ दिया गया. 71 परिवारों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी है. इन पेंशनधारियों में 66 ऐसी महिलाएं शामिल हैं जिनके पति की मृत्यु कोरोना के कारण हुई है. इन सभी को विधवा पेंशन से जोड़ दिया गया है. मालूम हो कि कोविड से परिवार के मुख्य अर्जनकर्ता की मृत्यु होने वाले रांची के सभी 22 अंचलों में 403 परिवारों को चिह्नित किया गया था. जांच में 240 परिवार पेंशन के लिए योग्य नहीं पाए गए. जिसके कारण 164 परिवारों को अब पेंशन का लाभ देने की कार्रवाई जारी है.
तमाड़ में सबसे ज्यादा पेंशनधारी चिह्नित
रांची के तमाड़ अंचल में सबसे अधिक 30 परिवारों को पेंशन योग्य पाया गया. दूसरे नंबर पर सिल्ली अंचल रहा. यहां 28 परिवार चिह्नित हुए हैं. अनगड़ा अंचल में एक परिवार चिह्नित हुए. वहीं, रांची जिला में बुंडू अंचल एकमात्र ऐसा अंचल रहा जहां एक भी परिवार पेंशन के योग्य नहीं पाए गए. जबकि, कोरोना से मौत होने पर यहां के एक परिवार को शुरू में चिह्नित किया गया था. मगर जांच में उसे अयोग्य पाया गया. वहीं, सबसे ज्यादा 75 परिवार शहर अंचल क्षेत्र के चिह्नित किए गए थे. जिसमें 70 को अयोग्य और 5 परिवार को ही पेंशन योजना के योग्य पाया गया.
मुख्य अर्जनकर्ता की मृत्यु पर 20 हजार का दिया जा रहा सहयोग
राजधानी में राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना के तहत गरीब परिवार के मुख्य अर्जनकर्ता (कमाऊ सदस्य) की मौत पर 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहयोग राशि सरकार की ओर से देने का नियम है. वर्ष 2021-22 में रांची में ऐसे 347 परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, डीसी छवि रंजन के निर्देश पर कोरोना काल में जिस मुख्य अर्जनकर्ता की मौत हुई है, उन्हें विशेष कर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है. इसके तहत अभी तक लक्ष्य का 27 प्रतिशत यानि 92 परिवार को उनके अकाउंट में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से राशि भेज दी गई. इस संबंध में जिला सामाजिक सुरक्षा के उप निदेशक शत्रुंजय कुमार ने बताया कि डीसी के निर्देश पर कोरोना के दौरान जिस अर्जनकर्ता की मत्यु हुई है उन्हें विशेष रूप से चिह्नित कर इस योजना का लाभ दिया जा रहा है.
किस अंचल में कितने परिवार को पेंशन योजना से जोड़ा गया
अंचल |
चिह्नित परिवार |
आयोग्य परिवार |
योग्य परिवार |
अनगड़ा |
11 |
10 |
01 |
बेड़ो |
15 |
06 |
09 |
बुढ़मू |
24 |
14 |
10 |
इटकी |
12 |
07 |
05 |
कांके |
37 |
22 |
15 |
मांडर |
49 |
19 |
30 |
नगड़ी |
31 |
09 |
22 |
सिल्ली |
45 |
17 |
28 |
नामकुम |
16 |
13 |
03 |
ओरमांझी |
12 |
04 |
08 |
सोनाहातू |
10 |
05 |
05 |
तमाड़ |
05 |
02 |
03 |
बुंडू प्रखंड |
04 |
02 |
02 |
चान्हो |
06 |
03 |
03 |
खलारी |
16 |
13 |
03 |
राहे |
06 |
04 |
02 |
अरगोड़ा अंचल |
18 |
14 |
04 |
बड़गाईं अंचल |
03 |
02 |
01 |
बुंडू अंचल |
01 |
01 |
00 |
हेहल अंचल |
03 |
00 |
03 |
नगड़ी अंचल |
04 |
02 |
02 |
शहर अंचल |
75 |
70 |
05 |
इसे भी पढ़ें, CM हेमंत से एक अनाथ की फरियाद, स्कूल से निकालने की मिल रही धमकी
बता दें, रांची जिले में 18 प्रखंड व 22 अंचल हैं. मगर पेंशन योजना के अनुसार इसे 25 यूनिट में बांटा गया है. शहर के चार अंचल के अलावा बुंडू, नगड़ी और नामकुम अंचल भी शहरी अंचल में पेंशन की दृष्टिकोण से माना गया है.