रांची: सिमडेगा में खेले जाने वाले 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज 20 अक्टूबर को होगा. उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निकोदम मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. इसी प्रतियोगिता से जूनियर भारतीय महिला हॉकी के बी टीम का चयन होगा. हॉकी इंडिया ने चयनकर्ता के रूप में भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा को बनाया है. हॉकी इंडिया से 21 टेक्निकल टीम भाग लेगी. इसमें झारखंड के 5 सदस्य भी शामिल रहेंगे.
मेजबान झारखंड का पहला मैच 20 को
प्रतियोगिता में कुल 41 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 20 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे हॉकी कर्नाटक और बंगाल के साथ होगा. मेजबान झारखंड का मैच 20 अक्टूबर को 3:30 बजे हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु व 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे हॉकी केरल के साथ खेला जाएगा. 4 टीमें सिमडेगा पहुंच गई हैं. 19 को 16 टीमें 20 व 21 को 2-2 टीमें आएंगी.