न्यूज11 भारत
रांची: युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है. बता दें राज्य में 12 नियुक्ति परीक्षाओं के लिए झारखंड सरकार की ओर से जल्द झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजे जाने की सूचना है. वहीं कार्मिक विभाग ने संशोधित नियमावली तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही जारी किया जायेगा. साथ ही विभागों द्वारा अब बदले हुए प्रावधान के अनुरूप झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी जायेगी. इसके तत्वावधान राज्य के अलग-अलग विभागों में 11 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी.
बताते चलें कि झारखंड राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन नियमावली में बदलाव के बाद विभागीय स्तर पर बनायी गयी इस नियमावली से झारखंड से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा पास होने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है. ऐसे में जिस विभाग से जुड़ी नियुक्ति को पूर्व में हाइकोर्ट के आदेश के बाद रद्द का दिया गया था. एक बार पुन: नियमो में संशोधन के साथ अधियाचना भेजी जायेगी. साथ ही ये निर्णय लिया गया कि इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन जमा किया था, उन्हें फिर से परीक्षा शुल्क जमा नहीं करना होगा. इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा.
वहीं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने विभाग में होनेवाली नियुक्ति को लेकर समीक्षा बैठक की. साथ ही झारखंड में होनेवाली नियुक्तियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. बता दें शिक्षा विभाग द्वारा प्लस टू विद्यालय में 3120 व 690 प्रयोगशाला सहायक की नियुक्ति के लिए पूर्व में आयोग को अधियाचना भेजी गयी थी. इसके बाद दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन जमा लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो गयी थी.
प्राथमिक व मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य के 50 हजार पद सृजित किये गये हैं तथा इन पदों पर दो चरण में नियुक्ति करने की तैयारी है.मालूम हो कि नियुक्ति को लेकर जिलास्तर से आरक्षण रोस्टर क्लियर कर विभाग को भेज दिया गया है. वहीं विभाग द्वारा जिला स्तरीय नियुक्ति में इडब्ल्यूएस के आरक्षण को लेकर कार्मिक विभाग से दिशा-निर्देश मांगा गया है.
इन 22 परीक्षाओं की फिर से भेजी जायेगी अधियाचना
1. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद.
2. झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद.
3. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद.
4. झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद.
5. तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद
6. झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद.
7. झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद.
8. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद.
9. झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद.
10. झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद.
11. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-956 पद
12. झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2021-1285 पद
13. झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2022-583 पद
14. झारखंड नगरपालिका सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-914 पद
15. तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-594 पद
16. झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-991 पद
17. झारखंड सचिवालय आशुलिपिक सेवा संवर्ग प्रतियोगिता परीक्षा-2022-452 पद
18. झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2022-690 पद
19. झारखंड स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) प्रतियोगिता परीक्षा-2022-3120 पद
20. झारखंड मैट्रिक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-455 पद
21 झारखंड औद्योगिक प्रशक्षिण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा-2022-737 पद
22. झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022-176 पद