न्यूज 11 भारत
रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में रविवार को जेल अदालत का आयोजन हुआ. जिसमें 1 बंदी को रिहा किया गया. रिहा होने वाले बंदी का नाम सोनू करमाली है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर नवनीत कुमार न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के आदेश पर बिरसा मुंडा जेल में जेल अदालत का आयोजन किया गया.
झालसा कैलेंडर के अनुसार आयोजित इस जेल अदालत में मुख्य रूप से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बिनाय कुमार लाल, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णकांत मिश्रा, राजकुमार पांडेय, शम्भू महतो, रोजलीना बाड़ा, कमला कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकार रांची और जेल अधीक्षक हमिद अख्तर उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें, रिम्स के ICU वार्ड से हत्या का आरोपी कैदी पूर्व जोनल कमांडर हुआ फरार
विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकार की दी गई जानकारी
जेल अदालत के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसके तहत सभी विचाराधीन बंदियों को उनके अधिकार, निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई. इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता उदय शंकर चौरसिया, इनायत हुसैन अंसारी, एवं जेल के पीएलवी उपस्थित रहे.